फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation workers on strike demanding outstanding arrears

Mahendragarh-Narnaul News: बकाया एरियर की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी

Fri, 29 Dec 2023 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Dec 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers on strike demanding outstanding arrears

विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ शाखा नारनौल के आह्वान पर सफाई कर्मचारी शुक्रवार को अपनी मांगों का लेकर काम छोड़ हड़ताल पर रहे। इस कारण शुक्रवार को शहर में सफाई व्यवस्था नहीं हो पाई। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि नगर परिषद द्वारा कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को काम पर लगाया गया था। जिसके चलते डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का कार्य किया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर परिषद में धरना देकर प्रदर्शन किया।
नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कुमार व सचिव महावीर प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इनमें 2017 का बकाया एरियर मुख्य मांग है। उन्होंने कहा कि करीब 6 वर्ष हो गए हैं, लेकिन नगर परिषद प्रशासन द्वारा बकाया एरियर नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी कई बार पत्र के माध्यम से भी अधिकारियों का अवगत करवा चुके हैं। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन सफाई कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते मजबूर होकर उन्हें बार-बार हड़ताल करनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी उन्होंने काम छोड़कर हड़ताल की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद प्रशासन कर्मचारियों से कोई बात नहीं कर रहा। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र सिंह, राहुल, संदीप, भीम सिंह, विक्रम, मनोज कुमार, राजेश, राजाराम, संतलाल, रॉकी, विनोद, रमन, आशु, मनोज, जसवंत, राजेश, गोविंद, सुरेंद्र, प्रदीप, धर्मवीर, कांता, लाली, निर्मला, रेखा और मंजू आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed