{"_id":"6a8dd5992e3d25f287060c01","slug":"sanitation-workers-on-garbage-collection-strike-forced-by-circumstancessanitation-workers-on-garbage-collection-strike-forced-by-circumstances-narnol-news-c-196-1-nnl1010-144377-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कूड़ा उठाने पर कर्मचारी बोले-मजबूरी में हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कूड़ा उठाने पर कर्मचारी बोले-मजबूरी में हड़ताल
विज्ञापन
फोटो 12: जेसीबी से कूड़े के ढेर को उठवाने की तैयारी करते नपा सचिव। स्रोत: पाठक
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी अटेली/नारनौल। शहर में 20 दिनों से सफाई न होने के बाद मंगलवार को पालिका सचिव ने बुलडोजर से मंडी में कूड़े के ढेर उठाए। इस पर सफाई कर्मियों ने सचिव से उनका सहयोग करने की बात कहते हुए कहा कि यह सरकार सरकारी कर्मियों के खिलाफ है। नपा के दूसरे कर्मियों के खिलाफ भी कानून लेकर आएगी व तब हम भी आपका साथ देंगे।
कर्मियों ने बताया कि उन्हें हड़ताल करने का शौक नहीं है लेकिन मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने शहर के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि 15 से 20 साल हो गए हैं लेकिन उन्हें पक्का नहीं किया गया व वेतन नाम मात्र का मिलता है। वंचित वर्ग की आवाज उठाने वाले मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों को स्थायी करना चाहिए, ये भी देश के नागरिक है।
नारनौल में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हड़ताल रही। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार को हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं कार्यालय के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 26 अगस्त को नगर परिषद नारनौल के प्रांगण में सर्व कर्मचारी संघ की ओर से महापंचायत आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। महापंचायत के बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचेंगे और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव महेंद्र बोयत, रोडवेज से कृष्ण कुमार, बिजली विभाग से किरोड़ीमल सैनी, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राहुल सिंह, इकाई सचिव महेंद्र दायमा, कैशियर मनोज बोयत, पूर्व प्रधान रमेश कुमार व सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो 12: जेसीबी से कूड़े के ढेर को उठवाने की तैयारी करते नपा सचिव। स्रोत: पाठक- फोटो : 1