फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation and fire department employees will lay siege to the Urban Local Bodies Minister's residence in Faridabad today.

Mahendragarh-Narnaul News: आज फरीदाबाद में निकाय मंत्री के आवास का घेराव करेंगे सफाई व दमकल कर्मचारी

Thu, 03 Sep 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sanitation and fire department employees will lay siege to the Urban Local Bodies Minister's residence in Faridabad today.
महेंद्रगढ़। लंबित मांगों और 13 मई को हुए समझौते का पत्र जारी नहीं होने के विरोध में नगर पालिका और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 28वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने बताया कि वीरवार को कर्मचारी फरीदाबाद पहुंचकर निकाय मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। बुधवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

दमकल विभाग के प्रधान रामसिंह ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। कई बार राज्य कमेटी के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया गया लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सरकार की ओर से दमकल कर्मचारियों को सस्पेंड करने, प्रधानों को हटाने और अन्य कर्मचारियों को तीन सितंबर तक ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार और दमकल कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि कर्मचारी 13 मई के समझौता पत्र को जारी करवाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार ने 17 मांगों पर सहमति जताई थी। इनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा खत्म करना, अग्निशमन विभाग के शहीद रणबीर व भवी चंद के आश्रितों को पक्की नौकरी और 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed