{"_id":"6856f40e4da07002310d7e91","slug":"sania-prashant-and-nitesh-defeated-their-rivals-narnol-news-c-203-1-sroh1010-117973-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सानिया, प्रशांत व नितेश ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सानिया, प्रशांत व नितेश ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा
Sat, 21 Jun 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- सतनाली के गांव ढ़ाणा में दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चें--स्रोत- पुलिस
सतनाली। नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत सतनाली के गांव ढाणा के खेल मैदान पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन वर्ग में 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ कराई गई। सतनाली प्रबंधक निरीक्षक धर्म सिंह ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ में सानिया प्रथम, दिग्विजय द्वितीय व वंदान तीसरे स्थान पर रही। वहीं 200 मीटर में प्रशांत प्रथम, रूपेश द्वितीय और सूर्यदेव तीसरे स्थान पर रहा।
400 मीटर में नितेश प्रथम, परमजीत द्वितीय व अमित तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। निरीक्षक धर्म सिंह ने खिलाड़ियों को को नशे से दूर रहने एवं नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है।
थाना प्रभारी ने विभिन्न आयु वर्ग के युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानी। थाना प्रभारी ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही युवाओं के सवालों के जवाब दिए और उन्हें नशा ना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुलिस के नशामुक्त अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को लोग एक रोल मॉडल के रूप में देखते हैं।