फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sandeep will enter the field today to win a medal

पदक जीतने के लिए आज मैदान में उतरेंगे संदीप

Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sandeep will enter the field today to win a medal
पदक जीतने के लिए आज मैदान में उतरेंगे संदीप
विज्ञापन

आज दोपहर एक बजे शुरू होगा मैच
संवाद न्यूज एजेसी
सतनाली मंडी। टोक्यो ओलंपिक में 20 किलोमीटर पैदल चाल में देश प्रतिनिधित्व कर रहे खंड के गांव सुरेहती जाखल के संदीप पूनिया वीरवार को मैदान में उतरेंगे। संदीप के मुकाबले के लिए क्षेत्रवासी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि वीरवार को संदीप मैदान में उतरकर देश और सतनाली क्षेत्र का नाम दुनिया में रोशन करेगा। गौर रहे कि गांव सुरेहती जाखल के संदीप जाट रेजीमेंट में सूबेदार हैं और वे दूसरी बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले संदीप ने 2016 के रियो ओलंपिक में 50 किलोमीटर पैदल चाल में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रियो ओलंपिक में मौसम की वजह से संदीप का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इस बार संदीप 20 किलोमीटर पैदल चाल में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और लोगों को उनसे पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन

खेल गांव से संदीप ने बताया कि ओलंपिक में पदक जीतने के लिए उन्होंने कठिन मेहनत की है और उन्हें विश्वास है कि देश के लिए पदक जीतने में सफल होंगे। संदीप ने बताया कि भारतीय समयानुसार वीरवार को दोपहर एक बजे उनका खेल शुरू होगा। संदीप ने बताया कि पैदल चाल इवेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्होंने बंगलूरू में कड़ा अभ्यास किया है साथ ही प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों के वीडियो देखकर तैयारियां की हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय दल के अनेक खिलाड़ी ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें भी विश्वास है कि 20 किलोमीटर पैदल चाल में देश के लिए पदक जीतने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed