फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sand and a foul odor, not water, are coming out of the taps.

Mahendragarh-Narnaul News: नलों से पानी नहीं, निकल रही रेत और बदबू

Thu, 10 Sep 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sand and a foul odor, not water, are coming out of the taps.
फोटो संख्या:54- मोहल्ला पड़ाव में बर्तन में भरा गंदा पानी--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला पड़ाव में चार दिनों से दूषित पेयजल की सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। घरों में आने वाले पानी में रेत, गंदगी और तेज बदबू आ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग इस पानी को पीने के साथ घरेलू कामों में इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं। पीने के पानी के लिए उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है जिससे अतिरिक्त खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मंजू देवी, ब्राह्मण सभा प्रधान दिनेश वैद्य, सुरेश शर्मा, रमेशचंद शर्मा, जगदीश यादव और सतवीर यादव ने बताया कि चार दिन से पानी की सप्लाई में लगातार परेशानी है। जब भी पानी आता है तो कई घरों के नलों से साफ पानी के बजाय रेत मिली गंदगी और दुर्गंधयुक्त पानी निकलता है। कुछ देर पानी को बर्तन में रखने पर नीचे रेत और अन्य गंदगी जमा हो जाती है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा था कि समस्या जल्द ठीक हो जाएगी लेकिन चार दिन बाद भी स्थिति नहीं बदली। उनका कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आशंका जताई कि लंबे समय तक दूषित पानी पीने या इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। उन्होंने विभाग से मांग की कि मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन और सप्लाई व्यवस्था की जांच कराई जाए तथा समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए।

----------
वर्जन:
शीघ्र ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। नई पाइप लाइन बिछाई गई है। पुरानी पेयजल की लाइन कनेक्शन हटाकर नई लाइन में जोड़ दिया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं रहने दी जाएगी।-मनीष कौशिक, जेई जन स्वास्थ्य विभाग।

फोटो संख्या:54- मोहल्ला पड़ाव में बर्तन में भरा गंदा पानी--संवाद

फोटो संख्या:54- मोहल्ला पड़ाव में बर्तन में भरा गंदा पानी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article