फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Samples taken by raiding eight fertilizer and seed shops

Mahendragarh-Narnaul News: खाद-बीज की आठ दुकानों पर छापे मार कर लिए सैंपल

Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Samples taken by raiding eight fertilizer and seed shops
महेंद्रगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने सोमवार को शहर से आठ खाद-बीज की दुकानों पर छापे मारकर बीज के सैंपल लिए। साथ ही टीम की ओर से खाद-बीज के स्टॉक रजिस्टर, बीज की गुणवत्ता सहित स्टॉक की जांच की गई। सोमवार सुबह नौ बजे उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान अनेक खाद-बीज विक्रेताओं को भनक लगने के बाद हड़कंप मच गया। अनेक दुकानदार तो वह अपनी दुकानों के शटर डाउन कर गायब हो गए।
विज्ञापन

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव के नेतृत्व में डॉ. राजेश व योगेश ने सुबह नौ बजे से दो बजे तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद-बीज के सैंपल लिए। डॉ. अजय यादव ने बताया कि खाद बीज के सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि कोई सैंपल फेल पाया जाता है तो उस विक्रेता के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ खाद-बीज में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दास्त नहीं की जाएगी। बीज विक्रेता इस बात का ध्यान रखें कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed