फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Samadhan Shivir... 6 complaints received, 2 resolved

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर... 6 शिकायतें आईं, 2 निपटाईं

Wed, 23 Oct 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Shivir... 6 complaints received, 2 resolved
फोटो नंबर-10समाधान ​​​शिविर में लोगों की समस्या सुनते डीएमसी महाबीर प्रसाद व अन्य अ​धिकारी।
नारनौल/नांगल चौधरी।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देश पर शहर की नगर परिषद में बुधवार को दूसरे दिन भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
समाधान शिविर के दौरान नगर परिषद में आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। इसमें कुल 6 शिकायतें आईं, जिसमें 2 का मौका पर समाधान कर दिया गया। नगर परिषद कार्यालय में जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद ने नागरिकों की शिकायतें सुनी। इस दौरान नप ईओ दीपक गोयल, एक्सईएन सुंदर श्योराण तथा नप उपप्रधान संजय यादव भी मौजूद रहे। समाधान शिविर में आई कुल 6 शिकायतों में दो प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायत का मौके पर निपटान कर दिया गया। वहीं एक शिकायत स्ट्रीट लाइट, एक बरसाती पानी निकासी, नाली की टूटी जाली ठीक करवाने व एक आरकेपुरम कॉलोनी को वैध करवाने की शिकायत आई।
इसके अलावा नगर परिषद में कुछ लोग ऐसे भी आए हुए थे, जिनकी समस्या का काफी समय से समाधान नहीं हो रहा। इसके अलावा अटेली व नांगल चौधरी नगर पालिकाओं में भी समाधान शिविर लगाए गए। इनमें कोई भी शिकायत नहीं आईं।
विज्ञापन

नगर परिषद में लोगों द्वारा शहरी स्वामित्व योजना के लिए आवेदन किया है। अनाज मंडी की 107 में से करीब 95 फाइल बगैर किसी कारण के फेल कर दीं। इसे लेकर समाधान शिविर में मैंने डीएमसी के सामने बात भी रखी, परंतु इस पर कही से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय अग्रवाल, नारनौल।

मैं नगर परिषद प्रोपर्टी आईडी के लिए काफी समय से चक्कर लगा रहा हूं। एक ही स्थान पर दो प्रोपर्टी आईडी का समाधान हो गया, परंतु वहीं तीसरी के लिए काफी समय से चक्कर लगा रहा हूं। अब इसे समाधान शिविर में रखने के लिए आया था, जिससे मेरी इस समस्या का हल हो सके।
विरेंद्र सैनी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed