फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Samadhan Camp...old age pension of 12 citizens and one disabled pension made

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर...12 नागरिकों की बुढ़ापा व एक दिव्यांग पेंशन बनाई

Wed, 26 Jun 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Camp...old age pension of 12 citizens and one disabled pension made
फोटो संख्या:54- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम संजीव कुमार--स्रोत-- सं
महेंद्रगढ़। एसडीएम संजीव कुमार ने बुधवार को समाधान शिविर में 21 लोगों की शिकायतें सुनी इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया व बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज कर जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में अलग से परिवार पहचान पत्र व बुढ़ापा पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन से संबंधित मामले की शिकायत सुनीं। इस दौरान मैनेजर अनीता ने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित 35 शिकायतें आईं, जिनमें 34 का मौके पर ही निपटारा किया गया। जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप ने बताया कि आज 12 नागरिकों की बुढ़ापा पेंशन व एक दिव्यांग पेंशन बनाई गई। इस मौके पर कृषि विभाग से एसडीओ गजानंद, जिला कल्याण विभाग से ममता, पशुपालन विभाग से कुलदीप शर्मा, आशुलिपिक ब्रह्मानंद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से प्रवीण यादव, क्रीड विभाग से रवि तंवर, स्वास्थ्य विभाग से सुखबीर यादव, बिजली विभाग से हिमांशु के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed