फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Saj Gayi Bisat... Now star campaigners will increase the election heat

Mahendragarh-Narnaul News: सज गई बिसात... अब स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे चुनावी गर्मी

Tue, 14 May 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 14 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Saj Gayi Bisat... Now star campaigners will increase the election heat
नारनौल। हरियाणा लोकसभा चुनाव में अब चंद दिन शेष रह गए हैं। आने वाले दिनों में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक चुनावी गर्मी बढ़ाते नजर आएंगे। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के समर्थन में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिवानी में रैली करेंगे, वहीं राजनाथ सिंह दादरी में चुनावी रैली करने आएंगे।
विज्ञापन

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। इसके साथ हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए बड़े नेताओं की रैली करवाने की मांग कर रहे हैं, ताकि जीत का सेहरा सज सके। इधर, सोमवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र में गुरुग्राम से प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने धर्मबीर चौधरी के पक्ष में चार जनसभाओं को संबोधित किया। ऐसे में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर सबकी नजर टिकी हुई है। दूसरी तरफ जजपा प्रत्याशी राव बहादुर के पक्ष में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला लगातार जनसभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह भी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वह भी बड़े नेता की रैली करवाकर चुनाव को रोमांचक बनाने का काम कर रहे हैं। बता दें इस बार बीते दो चुनावों की तरह एकतरफा मुकाबला नहीं है। तीनों ही प्रत्याशी अपनी जीत के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रियंका कर सकती हैं प्रचार
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेताओं के आने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा जल्द आयोजित हो सकती है। प्रियंका के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed