{"_id":"6935bfab1756db34ea04011b","slug":"sachin-agarwal-from-narnaul-will-be-seen-with-amitabh-bachchan-in-kbc-narnol-news-c-196-1-nnl1004-133212-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे नारनौल के सचिन अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: केबीसी में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगे नारनौल के सचिन अग्रवाल
विज्ञापन
फोटो 26 हुडा सेक्टर में सचिन का स्वागत करते परिजन।स्रोत परिजन
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर निवासी इंजीनियरिंग गोल्ड मेडलिस्ट सचिन लोकप्रिय टीवी क्विज शो केबीसी के 17वें सीजन के लगातार 3 एपिसोड में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। सचिन का चयन एक हजार लोगों में से हुआ है।
इसकी वजह से सचिन के घर रिश्तेदार, शहरवासी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। सचिन के पिता संजय अग्रवाल खाद-बीज के व्यापारी हैं। सचिन आईएएस बनने के लिए सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। सचिन से पहले नारनौल से केबीसी की हॉट सीट तक 3 लोग पहुंच चुके हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है।
हरियाणा के राज्यपाल से हो चुके हैं सम्मानित
बता दें कि सचिन अग्रवाल मूल रूप से नारनौल के गांव गोद बलाहा के रहने वाले हैं। अभी हाल में हुडा सेक्टर में रह रहे हैं। 24 वर्षीय सचिन अभी अविवाहित है। उनका गांव में ही रिलायंस का पेट्रोल पंप और एक तेल की मिल है। सचिन अग्रवाल ने कुरुक्षेत्र से इंजीनियरिंग की डिग्री की है। उन्हें एनआईटी की तरफ से बेस्ट ऑलराउंडर का अवॉर्ड मिल चुका है। इसके लिए हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भी सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
आज एपिसोड में अमिताभ कराएंगे परिचय
सचिन ने कहा कि अब वह केबीसी के 3 एपिसोड में नजर आएंगे। पहले दिन 8 दिसंबर को अमिताभ बच्चन उनका परिचय कराएंगे। इसके बाद फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड खेलेंगे। 9 दिसंबर को वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। इस पूरे एपिसोड में वह गेम खेलेंगे। 10 दिसंबर को एपिसोड के शुरू में नजर आएंगे। जहां अमिताभ बच्चन खुद उन्हें पकड़कर बैठाएंगे।
इनाम की राशि स्टार्टअप में लगाने की प्लानिंग
सचिन ने बताया कि पहली बार वह अपने खर्चे पर गए थे लेकिन दूसरी बार आने-जाने का पूरा केबीसी से मिला हैं। सचिन ने कहा कि वह जो भी राशि जीतेंगे उसे बिजनेस स्टार्टअप में लगाएंगे।