फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sabina of Satnali became the winner in high jump

Mahendragarh-Narnaul News: ऊंचीकूद में सतनाली की सबीना बनी विजेता

Tue, 26 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sabina of Satnali became the winner in high jump
फोटो संख्या:-60 गांव भोजावास में  खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल  व अन्य ---स्रोत क - फोटो : ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़।
कनीना। उप मंडल के गांव भोजावास में बाबा जिंदा देव के मेले के दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। मुख्य अतिथि ठाकुर अतरलाल ने ऊंचीकूद प्रतियोगिता में विजेता सतनाली की सबीना समेत अन्य विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेला कमेटी के सदस्य बुधराम व राजेंद्र ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में लड़कियों की लंबीकूद सबीना सतनाली विजेता और छवि सतनाली उप विजेता रहीं। 1600 मीटर दौड़ में मोहन आदमपुर विजेता रहे। बीरेंद्र भिवानी उप विजेता रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में अनीता हिसार विजेता बनी तथा दूसरे स्थान पर मीनू हिसार रहीं। वहीं बुजुर्गों की 100 मीटर दौड़ में सुभाषचंद कोथल खुर्द विजेता और शादीराम बौचड़िया उप विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों की लंबीकूद में विजेता रही सबीना सतनाली को 2100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता रही छवि सतनाली को 1500 देकर सम्मानित किया गया।

लड़कों की लंबीकूद में अविनाश रेवाड़ी विजेता रहा जिसे 2100 रुपये, उप विजेता अभिषेक सतनाली को 1500 देकर सम्मानित किया गया।
लड़कों की ऊंचीकूद में विजेता रहे जतिन राजगढ़ को 2100 रुपये, उप विजेता अभिषेक ढौसी को 1500 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन भाग सिंह, जिला प्रमुख डाॅ. राकेश कुमार ओर जिला पार्षद डाॅ. मुनीपाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed