फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rural sanitation workers raised demand for regularization

Mahendragarh-Narnaul News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नियमित करने की उठाई मांग

Fri, 09 Aug 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers raised demand for regularization
फोटो संख्या:63- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी--संव
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन संबंधित एआईयूटीयूसी ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मी 2007 से गांवों में सफाई कर रहे हैं, लेकिन 17 वर्षों के बाद भी हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए ध्यान नहीं दिया है और न ही न्यूनतम वेतन प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीति बनाकर 2 वर्ष या इससे अधिक वर्षों से कार्यरत सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को नियमित किया जाए, पक्का करने तक न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये प्रदान किया जाए, कूड़ा उठाने के लिए सभी कर्मियों को स्वचालित वाहन प्रदान किया जाए, वेतन हर मास की पहली तारीख को प्रदान किया जाए सहित अन्य मांगें हैं। 15 जुलाई को राज्यस्तरीय कमेटी मुख्यमंत्री से मिले थे, लेकिन अभी तक मांगों पर को विचार नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कमेटी के अदेशानुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर लाली देवी, रामनिवास, सोनू, सत्यवीर, विक्रम, अशोक, रामफल, जगदीश, अनिल, नवीन, पवन, मुकेश, महेश चंद, बिजेंद्र, प्रीतम, ईश्वर, सुरेश, बलवीर, नरेश, सुमन मौजूद रहे।

फोटो संख्या:63- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी--संव

फोटो संख्या:63- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी--संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed