फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rural sanitation workers demonstrated for demands

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers demonstrated for demands
लघु सचिवालय में ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सतनाली के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मवीर सिंह को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जुगेश कुमार प्रधान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने की।
विज्ञापन

कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट महासचिव ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी वर्ष 2008 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किए थे। लेकिन 14 साल बीतने के बाद भी सरकार ने अपना कर्मचारी नहीं माना है और न ही सरकार न्यूनतम वेतन लागू कर रही है। कोविड-19 के समय में सफाई कर्मचारियों ने फ्रंट लाइन पर काम किया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को सरकार अपना कर्मचारी माने और न्यूनतम वेतन 28000 रुपये लागू करें और कोविड 19 से बचाव के लिए सेफ्टी उपकरण उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोविड-19 में बचाव की बजाय श्रम कानूनों में बदलाव कर जन विरोधी काम किया है। इसलिए सभी को लगातार संघर्ष करके अपनी मांग को मनवाना पड़ेगा। बैठक में उपप्रधान मंजू देवी, पवन कुमार, सचिव कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, चरण सिंह, महेंद्रसिंह कोषाध्यक्ष, हरिराम, राजेंद्र, राजपाल, सुमेर सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर यूनियन हरियाणा के खंड महेंद्रगढ़, सतनाली के संयोजक प्रकाश सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने जीवन की परवाह न कर लोगों का जीवन बचाने का काम करते हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मवीर सिंह सतनाली ने आश्वासन दिया कि उनका ज्ञापन सरकार को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed