Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Run for Unity will start from ITI today.

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई से आज शुरू होगी रन फॉर यूनिटी

Thu, 30 Oct 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 30 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity will start from ITI today.
नारनौल। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। विधायक कंवर सिंह यादव शुक्रवार को सुबह 7 बजे आईटीआई से हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह दौड़ आईटीआई से शुरू होकर महावीर चौक, हीरो होंडा चौक व निजामपुर रोड से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में समाप्त होगी। स्टेडियम में समापन के दौरान सभी उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक समूहों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अधिकारियों सहित समाज के हर वर्ग की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी पहल है जो युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के त्याग और समर्पण से परिचित कराएगी और उन्हें राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed