फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rs 1 lakh 49 thousand and clothes stolen by uprooting the shutters of two showrooms just 100 meters away from the two police stations

दो थानों से महज 100 मीटर दूरी पर दो शोरूमों के शटर उखाड़ कर 1 लाख 49 हजार रुपये और कपड़े चोरी

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 1 lakh 49 thousand and clothes stolen by uprooting the shutters of two showrooms just 100 meters away from the two police stations
चोरों द्वारा तोड़ा गया शोरूम का शटर। संवाद - फोटो : Narnol
शहर के बीचोंबीच स्थित दो थानों से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने पुलिस की नाक ने नीचे से शॉपिंग कांपलेक्स स्थित कपड़ों के दो शोरूम का शटर तोड़कर 1 लाख 49 हजार रुपये और कपड़े चोरी कर लिए। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अंधेरा होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों शोरूमों से महज 100 मीटर पर शहर और सदर थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शोरूम संचालक राजेश भारद्वाज ने बताया कि शनिवार रात को करीब 9.30 बजे शोरूम बंदकर दीवान कॉलोनी स्थित घर चला गया था। रात करीब 10.30 बजे प्रवीन कुमार निंबेहड़ियाका ने फोन कर बताया कि आपकी दुकार का शटर टूटा हुआ है। वह तुरंत शोरूम पर पहुंचा तो देखा कि शटर टूटा हुआ था और गल्ला खुला था। गल्ले में गड्ढी बनाकर रखे 40 हजार के अलावा चार-पांच हजार खुले रखे रुपये गायब मिले। उन्होंने बताया कि नकदी के अलावा कपड़े भी चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरे शोरूम के संचालक गांव खैरानी निवासी प्रवीण कौशिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके शोरूम का शटर तोड़कर एक लाख चार हजार रुपये सहित काफी कपड़े चोरी कर ले गए। वह प्रतिदिन की तरह रात में नौ बजे शोरूम को बंदकर अपने गांव चला गया था। रात में करीब साढ़े दस बजे फोन आया कि उनके शोरूम का शटर टूटा हुआ है। रात 11 बजे जब वह दुकान पर आया तो शोरूम का शटर टूटा हुआ मिला। शोरूम पर लगभग तीन-चार दिन बेचे गए कपड़ों के एक लाख रुपये गल्ले में रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंधेरे का फायदा उठा रहे हैं चोर
बता दें कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इसे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। दो वर्ष पूर्व स्वर्णकार की दुकान से आभूषणों का थैला छीनकर ले गए थे। इसी कॉम्प्लेक्स में एक मोबाइल की दुकान का शटर गैस कटर की मदद से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। दुकानदार पवन भारद्वाज, बबूल यादव, नरेश सैनी, विष्णु सोनी, जगदीश, वेदप्रकाश, प्रदीप, विनीत ने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। दुकानदारों की बार-बार मांग के बाद भी नगरपालिका प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोया है। अब ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में चोर भी इसका फायदा उठाते हुए वारदातों को अंजाम देने लगे हैं।
पुलिस ने चलाया सर्च अभियान पर नहीं मिले चोर
चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन चोरों को पकड़ने में उन्हें सफलता नहीं मिली। रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शोरूमों पर जांच की। सिटी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, एएसआई देवंद्र द्वारा टीम बनाकर सर्च अभियान भी चलाया गया लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। रविवार सुबह फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा दानों दुकानों के गल्लों और आसपास रखे सामान से फिंगर प्रिंट लिए गए।

रात में चोरों की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया था। रविवार सुबह भी आसपास के क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमें बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। -अश्वनी कुमार, सिटी थाना प्रभारी

 शोरूम मालिक से पुछताछ करते सिटी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार। संवाद

शोरूम मालिक से पुछताछ करते सिटी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed