फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rotary Club Narnaul City celebrated Holi with flowers and organised a grand convention.

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब नारनौल सिटी ने खेली फूलों की होली, महामूर्ख सम्मेलन कराया

Thu, 05 Mar 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club Narnaul City celebrated Holi with flowers and organised a grand convention.
फोटो 2 होली मिलन समारोह मनाते रोटरी क्लब के सदस्य।स्रोत क्लब
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और गंगा मां की सुंदर झांकियों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई जिस पर सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर होली खेली।
विज्ञापन

रोटेरियन हितेंद्र मित्तल व संजय गर्ग ने महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन कराया। मजेदार सवाल-जवाब और किस्सों के माध्यम से उपस्थित सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया गया। जवाबों के आधार पर मूर्ख मंडल द्वारा महामूर्ख, वज्र मूर्ख और मूर्ख शिरोमणि की उपाधियां प्रदान की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहारनपुर से आए पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन सुनील भगत का पटका पहनाकर स्वागत किया गया जबकि पूर्व प्रधान नरेश गोगिया को आगामी वर्ष का असिस्टेंट गवर्नर बनने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों के लिए रुमाल पकड़, कुर्सी दौड़, ग्रुप डांस व अंताक्षरी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

---------------
राजकीय कर्मचारी काॅलोनी में होली मिलन समारोह मनाया
नारनौल। राजकीय कर्मचारी काॅलोनी में होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में रेनबो अस्पताल से डॉ. लक्ष्मी नारायण और डॉ. रश्मी यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यक्रम के लिए 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर डॉ. मुकेश बंबोरिया और अजय यादव परिवार की आईपीएस बेटी दीक्षा और आईपीएस दामाद धीरज को सम्मानित किया गया। परिवार की बेटियां डॉ. जयश्री और डॉ. शुभागीं को भी सम्मान दिया गया। संवाद

-----------


फोटो 3
शिव मंदिर परिसर में होली पर कवियों ने बांधा समा

नारनौल। शिव मंदिर में होली मंगल मिलन समारोह मनाया गया। हास्य कवि सम्मेलन में महेशचंद शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, महेंद्र वर्मा, भारत भूषण तायल, हरद्वारीलाल वर्मा, कृष्णा आर्य और वासुदेव यादव ने हास्य रस की कविताएं सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया। समिति के पूर्व उपप्रधान धर्मपाल शर्मा ने कहा कि होली का त्योहार समाज की एकता में संवर्धन करता है। नर नारायण सेवा समिति के प्रधान रामसिंह मधुर, महासचिव मास्टर सत्यवीर और भारत भूषण तायल ने उपस्थित अतिथियों को चंदन-रोली का तिलक लगाया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त प्राचार्य सुमेर सिंह यादव रहे। अध्यक्षता धर्मचंद छाबड़ा, परमानंद दीवान और बेगराज गोयल ने की। मंच संचालन भारत भूषण तायल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed