फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rotary Club Narnaul City and Rotary Belaz celebrated Diwali Festival

रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं रोटरी बेलाज ने मनाया दीपावली महोत्सव

Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Narnaul City and Rotary Belaz celebrated Diwali Festival
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं रोटरी बेलाज क्लब सदस्यों ने रविवार रात्रि दिवाली मिलन महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर महिलाओं एवं बच्चों ने विभिन्न खेलकूद की स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेकर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। बेलाज की प्रधान रेखा रावत, गीतांजली चौधरी, सारिका गर्ग व महक शुक्ला ने महिलाओं व बच्चों को बॉल गेम, इसकी टोपी उसके सिर, अंताक्षरी, कुर्सी पकड़ एवं डांडिया डांस जैसे गेम के माध्यम से कार्यक्रम में धूम मचाई। वहीं बच्चों ने रंगोली, गीत, थ्री लेग, गाना पहचानों जैसे खेल खेलकर अपना मनोरंजन किया। विभिन्न खेलों के विजेता बच्चों, महिलाओं एवं क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर हितेश वर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब के सभी सदस्यों से मिलकर रोटरी भी एक परिवार ही है। रोटरी के जोनल चेयरपर्सन प्रवीण संघी ने बताया कि रोटरी रसोई की ही तर्ज पर जल्द ही रोटरी क्लब एक मोबाइल किचन का भी संचालन करने की योजना बना रहा है। क्लब सचिव नरेश गोगिया ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed