{"_id":"5ec572468ebc3e9087286314","slug":"rohtak-gon-1054-migrant-labor-narnol-news-rtk5558475136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से 1054 मजदूरों को भेजा रोहतक, ट्रेन से जाएंगे मध्य प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से 1054 मजदूरों को भेजा रोहतक, ट्रेन से जाएंगे मध्य प्रदेश
विज्ञापन
बस में बैठाकर रोहतक के लिए श्रमिकों को रवाना करते हुए।
- फोटो : Narnol
जिले में फंसे मजदूूरों को उनके गृह प्रदेश भेजने का कार्य जारी है। बुधवार को रोडवेज की बसों से करीब 1054 मजदूरों को रोहतक भेजा गया। रोहतक से ट्रेन द्वारा मजदूरों को मध्य प्रदेश भेजा जाएगा।
जानकारी नारनौल रोडवेज ने अलग-अलग शेल्टरों के लिए 28 बसें उपलब्ध कराई थी। जिससे मजदूरों को रोहतक भेजा जा सके। रोडवेज ने पांच बसें अटेली, दो महेंद्रगढ़, चार सुभाष स्टेडियम नारनौल और 17 बसें सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल नारनौल भेजी थी। नारनौल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रुके मजदूरों की पहले हेल्थ जांच की गई। इसके बाद उन्हें खाना और पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद सभी को सोशल डिस्टेंस के साथ बसों में बैठाया गया। यहां से करीब 600 मजदूरों को भेजा गया है। इस दौरान सीटीएम, ईओ नप समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
दूसरी ओर सुभाष स्टेडियम के शेल्टर में ठहरे मजदूरों को भी भेजा गया। सीटीएम मनोज कुमार, डीएसपी विनोद कुमार, नप के सचिव अनिल कुमार, सीआईडी के डीआई विश्चजीत सिंह व एसआई जसवंत सिंह ने बसों से 155 मजदूूरों को रोहतक के लिए रवाना किया। मजदूरों के अलावा करीब 50 बच्चे भी साथ थे। बता दें कि इससे पहले भी महेंद्रगढ़ जिले से मजदूूरों को बसों से अलग-अलग राज्यों में भेजा गया था। बिहार व एमपी के लिए नारनौल से ट्रेनें भी चलाई गई थी।
विज्ञापन
एमपी के 199 श्रमिकों को पांच बसों से किया रवाना
मंडी अटेली। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को कॉलेज में बने एमपी के प्रवासियों के शेल्टर से 199 श्रमिकों को पांच बसों से रवाना किया। इन श्रमिकों को रोहतक रेलवे स्टेशन से शाम छह बजे उनके गृह राज्य के लिए ट्रेन चलेगी। बीडीपीओ ओमप्रकाश, डीएसपी साधुराम, बीईओ राजेंद्र सिंह ने सोशल डिस्टेंस, पानी की बोतल, भोजन व दूसरी आवश्यक साधनों के साथ सुबह साढ़े नौ बजे अटेली कॉलेज से रवाना किया। प्रशासन के लिए श्रमिकों को भेजना व सोशल डिस्टेंस बनाकर रखना चुनौती बना हुआ था। श्रमिकों को भेजने में डीपीई अमरसिंह, रमेश कुमार, करतार सिंह, सज्जन सिंह, ग्राम सचिव पूर्णचंद, रामनिवास, गुप्तचर विभाग से पवन कुमार आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। बीडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि अटेली खंड में ठहरे प्रवासियों को भेजा चुका है। बुधवार को श्रमिकों को पानी की बोतल, मेडिकल प्रमाण पत्र, मास्क, खाने के पैकेट आदि देकर भेजा गया है। डीसएसपी साधुराम ने बताया कि श्रमिकों का मेडिकल करवा कर रवाना किया गया है। भले ही देर लगी हो लेकिन प्रशासन ने किसी श्रमिकों के लिए अपनी तरफ से अच्छा करने का प्रयास किया है।