{"_id":"65c7ab6b02b6c73e9c02b05b","slug":"rohit-and-kapils-models-stood-first-in-the-science-exhibition-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107329-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान प्रदर्शनी में रोहित और कपिल के मॉडल रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विज्ञान प्रदर्शनी में रोहित और कपिल के मॉडल रहे प्रथम
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आईजीयू इंदिरा गांधी (विश्वविद्यालय) मीरपुर रेवाड़ी के भौतिक विज्ञान विभाग और हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से 8 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
प्रदर्शनी में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करके विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों, प्रोजेक्ट्स और नवाचारों को प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के छात्र रोहित व कपिल की टीम द्वारा ड्रोन टेक्नोलॉजी पर आधारित मॉडल प्रथम स्थान पर तथा प्रीतम व साहिल की टीम द्वारा वायु रक्षा प्रणाली पर आधारित मॉडल द्वितीय स्थान पर रहा। विद्यार्थियों का महाविद्यालय में पहुंचने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी छात्रों के ज्ञान की अभिवृद्धि और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। सराहनीय प्रदर्शन पर उन्होंने विद्यार्थियों व प्राध्यापकों को बधाई दी। उप-प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण, डीन विज्ञान विभाग प्रो. विजय यादव ने कहा कि आज विज्ञान का युग है। छात्र जीवन में वैज्ञानिक सोच अभिरुचि जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. विजय यादव, प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, लेफ्टिनेंट डॉ. शमशेर सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सोमवीर, डॉ. रेणु यादव, डॉ. मुकेश यादव, प्रो. हीरा सिंह, प्रो. डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. मंजू कुमारी, प्रो. नवीता, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. इंद्रजीत, डॉ. अशोक कुमार, रवींद्र कुमार, विजय पाल, कर्मवीर, दयाराम, दीपक कुमार, कर्ण सिंह, दुलीचंद मौजूद रहे।