{"_id":"6797e47a1170ed6d6d08bed0","slug":"robbery-accused-arrested-was-absconding-for-nearly-3-years-narnol-news-c-196-1-mgh1001-120713-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लूट का आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 साल से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लूट का आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 साल से चल रहा था फरार
Tue, 28 Jan 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-21पुलिस की गिरफ्त में पैट्रोल पंप लुटा का आरोपी। स्रोत-पुलिस
नारनौल।
सदर थाना क्षेत्र में बदोपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव गोद के कृष्ण के रूप में हुई। दिसंबर 2021 में बदोपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर रात के समय हथियारों सहित सेल्समैन के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी लूट की वारदात की योजना बनाने में शामिल था। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी से मामले की पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गांव शिमला खेतड़ी के बिजेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बदोपुर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। रात के समय में वह और उसका दोस्त पेट्रोल पंप पर केबिन में बैठे हुए थे। रात को समय करीब 12 बजे दो बाइक पर 5 युवक आए और बाइक से उतरकर कर केबिन की तरफ आने लगे। इस पर शिकायतकर्ता का दोस्त केबिन से बाहर गया तो वह युवक उसके साथ मारपीट करने लगे, जिस पर शिकायतकर्ता भी केबिन से बाहर गया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे और उनके पास से नकदी छीन ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि बदमाशों के पास हथियार थे और फायर करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस पर थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गांव गोद निवासी धर्मपाल उर्फ बाका, योगेश उर्फ बज्जर, नितेश उर्फ पदाड़, धर्मबीर उर्फ आहो और डोहर खुर्द के नवीन उर्फ मडरी को पहले गिरफ्तार कर लिया था। इनसे वारदात में प्रयोग की हुई बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए थे।