{"_id":"63fa532d0a68a9f5740a4901","slug":"roadways-took-permits-for-ten-buses-for-khatu-shyam-will-operate-from-28-narnol-news-c-17-1-77729-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाटू श्याम के लिए रोडवेज ने लिए दस बसों के परमिट, 28 से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाटू श्याम के लिए रोडवेज ने लिए दस बसों के परमिट, 28 से होगा संचालन
Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। खाटू श्याम धाम के लिए रोडवेज द्वारा 28 फरवरी से बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज द्वारा 10 बसों के परमिट सीकर परिवहन विभाग से लिए गए हैं। परमिट मिलने के बाद अब बसों के संचालन में आसानी होगी। यहां बता दे कि रोडवेज द्वारा हर साल खाटू श्याम धाम में मेले में जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जाता है। इस बार भी रोडवेज द्वारा इसकी व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि रोडवेज का दावा यह भी है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल दस में से एक-दो बसें महेंद्रगढ़ और बाकी नारनौल बस अड्डे से चलाई जाएगी ताकि श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।
वहीं रेलवे द्वारा खाटू श्याम मेेले पर अतिरिक्त यात्री को देखते हुए जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर और रेवाड़ी से रींगस के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार खाटू श्याम मेले के लिए जयपुर-रेवाड़ी गाड़ी नंबर-09633 प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा आज शनिवार से पांच मार्च तक प्रतिदिन शुरू की गई है। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर रेवाड़ी पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या-09634 रेवाड़ी-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन शनिवार से पांच मार्च तक रेवाड़ी से प्रतिदिन दोपहर तीन बजे रवाना होकर शाम 7 बजकर 20 मिनट पर जयपुर पहुंचेंगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशों में ढेहर का बालाजी, नींदर बेनाड, चोमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीमका थाना, मांडवा डाबला, निजामपुर, अमरपुर जोरासी, नारनौल, अटेली व कुंड में रहेगा। इसी क्रम में गाड़ी संख्या-09735 प्रतिदिन स्पेशल रेल सेवा शनिवार से चार मार्च से रेवाड़ी से रात दस बजकर 50 मिनट पर रवाना होकर रात एक बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेंगी।
इसी प्रकार जींद से जोधपुर के बीच भी मेला स्पेशल गाड़ी 09737 शनिवार से शुरू की गई। यह ट्रेन शनिवार को जींद से चली और दोपहर तीन बजे नारनौल स्टेशन पहुंची। इसी प्रकार से 09738 ट्रेन जोधपुर से जींद के लिए चलेगी।
विज्ञापन
10 बसों के परमिट लिए गए
मेले के लिए दस बसों के परमिट लिए गए हैं। यात्री बढ़ने पर गाड़ी बढ़ाई जा सकेंगी। 28 फरवरी से बसों का संचालन कर दिया जाएगा।
नवीन कुमार, जीएम, हरियाणा रोडवेज महेंद्रगढ़