फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways depot will soon get five new buses

जल्द मिलेगी रोडवेज डिपो को 5 नई बस

Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways depot will soon get five new buses
नारनौल। रोडवेज डिपो को पांच नई बसें जल्द मिलेंगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने नारनौल डिपो को दो करोड़ 82 लाख 74 हजार रुपये की मंजूरी दी है। नारनौल डिपो के पास जल्द ही धनराशि आ जाएगी। इसके बाद नारनौल डिपो हरियाणा रोडवेज इंजीनियर कार्पोरेशन (एचआरईसी) के पास जमा करवा देगा। यह धनराशि दस बसों की मंजूर की जा रही है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने नारनौल डिपो के बेड़े में पांच नई बसें शामिल हो जाएंगी। शेष पांच बसें सितंबर माह में मिलने की संभावना है। नारनौल डिपो में 160 बसें स्वीकृत थी लेकिन धीरे-धीरे बसें कंडम होने की वजह से कम होती चली र्गइं। वर्तमान में रोडवेज डिपो में मात्र 97 बसे ही रह गईं हैं। जुलाई के अंत पांच बसें और कंडम हो जाएंगी। अगस्त में मात्र 92 बसें रह जाएंगी। इसके अलावा 20 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। बसों की संख्या कम होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 120 रूट कवर नहीं हो पा रहे हैं। पांच बसें आ भी गईं तो वे कंडम बसों की जगह ही ले सकेंगी।
विज्ञापन

-
58 सीटों की होंगी नई बसें
रोडवेज बसों में सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी बसों में सीटों की संख्या 52 होती है। नई बसों में 58 सीटें होंगी। ये बसें वर्तमान बसों की तुलना में लंबी भी होगी और यूरो 6 मॉडल की होंगी। गुरुग्राम में बसों को एचआरईसी की ओर से तैयार किया जा रहा है। सरकार पूरे प्रदेश के लिए लगभग 810 बसें खरीदेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
वर्कशॉप की कराई गई मरम्मत
रोडवेज विभाग ने लगभग एक करोड़ रुपये से वर्कशॉप की मरम्मत कराई है। वर्कशॉप के सभी टिन शेड बदल दिए गए हैं और छतों पर टाइलें लगाई गई हैं। दोनों गेटों की ऊंचा बढ़ाई गई है। रंग-रोगन का कार्य भी किया गया है। बसों की धुलाई के लिए नया सर्विस सेंटर बनाया गया है। वर्कशॉप मैनेजर अनित कुमार ने बताया कि वर्कशॉप में टिनशेड टूटी होने के कारण वर्करों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुख्य दरवाजे पर भी बारिश का पानी भर जाता था।

-
हरियाणा रोडवेज इंजीनियर कार्पोरेशन गुरुग्राम से जल्द ही 5 नई बसें मिलने वाली हैं। पिछले सप्ताह दो करोड़ 82 लाख 74 हजार रुपये का बजट की मंजूरी चंडीगढ़ मुख्यालय से मिल चुकी है। जल्द ही यह धनराशि हरियाणा रोडवेज इंजीनियर कार्पोरेशन के खाते में डाली जाएगी।- अनित कुमार, मैनेजर, वर्कशॉप, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed