फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roads filled with water due to rain, traffic affected

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से सड़कों पर भरा पानी, आवागमन रहा प्रभावित

Mon, 25 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Roads filled with water due to rain, traffic affected
फोटो नंबर-25बरसात से नारनौल नगर परिषद के बाहर मुख्य सड़क पर भरा पानी। संवाद
नारनौल। शहर में सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश से प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया जिससे आवागमन प्रभावित रहा। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई।
विज्ञापन

शहर में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बारिश होने से नगर परिषद के सामने, पुरानी कचेहरी, नागरिक अस्पताल, बस स्टेंड, नलापुर, मेहता चौक, सैन चौक, नेताजी स्टेडियम के पास सहित पुरानी अनाज मंडी में जलभराव हो गाय।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर एक बार फिर से मानसून सक्रिय बना हुआ है। संपूर्ण इलाके पर हल्की से मध्यम बारिश और बूंदा-बांदी देखने को मिल रही है। सोमवार को दोपहर बाद तक रुक-रुक कर बारिश हुई । जिला महेंद्रगढ़ में इस मानसून सीजन में अच्छी बारिश दर्ज हुई है ।
विज्ञापन

इस मानसून सीजन में कुल 640.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जबकि इस दौरान जिला में 318.7 मिलीमीटर बारिश होती है जो सामान्य से101 % अधिक बारिश हुई है। वहीं नारनौल में 28.5 मिलीमीटर, जबकि महेंद्रगढ़ में 10.5 मिलीमीटर, सतनाली 6.5 मिलीमीटर, नांगल चौधरी में 14.0 मिलीमीटर तथा अटेली में 18.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडी अटेली में भी बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश के बाद नारनौल-रेवाड़ी रोड़ के साथ बस स्टैंड, रेलवे रोड, राधा कृष्ण मंदिर, पशु अस्पताल, अनाज मंडी, थाना रोड, अटेली तहसील जलभराव हुआ। इससे आवागमन प्रभावित रहा। जलभराव के बीच दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। जलभराव के चलते जाम की स्थिति रही। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed