फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roads are in bad condition, no white stripes or indicators, travel with caution

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कें बदहाल, सफेद पट्टी न संकेतक, संभलकर करें यात्रा

Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Roads are in bad condition, no white stripes or indicators, travel with caution
महेंद्रगढ़। कोहरे के मौसम में महेंद्रगढ़ क्षेत्र की बदहाल सड़कें और गायब सफेद पट्टी से हादसों की संभावना अधिक रहेगी। वाहन चालक यदि इस क्षेत्र से गुजर रहे हैं तो रात के समय सफेद पट्टियों व सड़कों पर संकेतकों के सहारे न रहें, क्योंकि अधिकांश सड़कों से सफेद पट्टी व संकेतक गायब हैं।
विज्ञापन

कोहरे के मौसम में यातायात को सुगम बनाने और वाहन चालकों को सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचाने में सड़कों की सफेद पट्टी व संकेतक काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं, लेकिन महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा की परवाह नहीं है। बदहाल सड़कें और गायब सफेद पट्टी हादसों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

क्षेत्र में आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह में कोहरा छाना शुरू हो जाता है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर सफेद पट्टियों के साथ-साथ संकेतक लगाने का काम भी पूरा कर लिया जाना चाहिए था, लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। महेंद्रगढ़ से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर भी जैसे ही महेंद्रगढ़ की सीमा शुरू होती है वहीं से सफेद पट्टी गायब है। साथ ही महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड, सतनाली रोड शहर से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर न ही तो दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में संकेतक लगाए गए हैं और न ही सड़कों पर सफेद पट्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं सड़कें बदहाल तो कहीं गायब है सफेद पट्टी
महेंद्रगढ़ से गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर जिले के अंतिम गांव बास खुडाना में प्रवेश शुरू होते ही सफेद पट्टी गायब है न सड़क पर कहीं संकेतक लगाए गए हैं। वहीं सतनाली रोड पर भी सफेद पट्टी नहीं है। इसके अलावा महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए रेवाड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन 25 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अभी तक इसकी सुध भी नहीं ली गई है। इसके अलावा शहर से गांवों को जोड़ने वाले अधिकांश मार्गाें पर सफेद पट्टी तो दूर कहीं सकेंतक भी नजर नहीं आते।
प्रतिदिन सड़कों पर इतना है यातायात का भार
महेंद्रगढ़ से गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन 10 हजार से अधिक, महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर 15 हजार से अधिक, सतनाली रोड पर 5 हजार से अधिक, माजरा चुंगी से सेहलंग 500 से अधिक, महेंद्रगढ़ बवानियां सड़क मार्ग पर एक हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। वहीं ग्रामीण सड़कों से प्रतिदिन 10 हजार से अधिक वाहन आवागमन करते हैं। बदहाल डुलाना रोड पर से प्रतिदिन दो हजार से अधिक, कैंची मोड से अटेली रोड जर्जर हो चुका है जिस पर प्रतिदिन दो हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं।


हाल ही में सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है तथा जिन सड़कों पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है उन पर सफेद पट्टी लगाने की योजना नहीं है। वहीं जिन सड़कों का हाल ही में निर्माण हुआ है उनपर सफेद पट्टी लगाना टेंडर का हिस्सा है जिन एजेंसियों ने निर्माण किया है उन्हें भी आदेश जारी किए गए हैं। सतनाली रोड, महेंद्रगढ़-कनीना रोड पर गांव सीगड़ा से कनीना तक पट्टी लगाई जाएगी।
-कृष्ण कुमार, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed