फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road, wide, development

मिलेगी राहत, सड़क होगी चौड़ी

Wed, 09 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 09 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
road, wide, development
सड़क - फोटो : महेंद्रगढ़
राव तुलाराम चौक से आईटीआई तक नगरपालिका सड़क की चौड़ाई बढ़ा रही है। अब इतनी दूरी पर सड़क के किसी भी किनारे पर कच्चा नहीं मिलेगा। विभाग तुलाराम चौक से आईटीआई तक एक साइड पर लगभग 25 फिट चौड़ाई बढ़ा रही है। इस पर 23 लाख 47 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क का काम भी विभाग ने चालू कर दिया है। पिछले दो दिनों से सड़क की खुदाई चल रही है। इस सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को भी विभाग द्वारा हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग ने मंगलवार को इस क्षेत्र से अतिक्रमण भी हटवाया लेकिन अभी भी खोखे वहीं लगे हुए हैं। विभाग का कहना है कि इन खोखो को हटाकर ही सड़क बनाई जाएगी लेकिन वर्तमान में खोखे नहीं हटाए गए हैं। लेकिन बाकि अस्थायी दुकानों ने वहां से अपना सामान हटा लिया है।  नगरपालिका राव तुलाराम चौक से आईटीआई तक  सड़क की चौड़ाई 25 फिट तक बढ़ाएगी। इस स्थान पर विभाग ने लॉक टाइल लगाएगा। सड़क पर नाले बनाने का कोई प्रावधान नहीं है। सड़क पर पानी न भरे इसके लिए सीधा सीवरेज से ही कनेक्शन किया जाएगा। इस सड़क को मुख्य सड़क के लेवल से नीचे ही रखना चाहेगी क्योेंकि सड़क पानी सीधा सीवरेज के हॉल में जा सके। सड़क बनने पर शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


हटाए जाएंगे खोखे
नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि इस रोड पर जितने भी खोखे हैं उनको सड़क निर्माण के दौरान हटाए जाएंगे। इन खोखो को रखते समय विभाग की कोई अनुमति नहीं ली गई। सड़क दीवार तक बनाई जानी हैं। इसके अलावा लुहार गाढ़े वालों को भी सड़क निर्माण के समय यहां से हटना होगा।  उन्होंने बताया कि इस रोड पर लगभग 30 पेड़ हैं जिनको काटने की अनुमति अभी वन विभाग से नहीं ली गई है। नपा वन विभाग से पेड़ काटने की अनुमति के लिए  विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को देख मची खलबली
बस स्टेंड एवं हुड्डा पार्क के सामने अस्थायी दुकानदारों में नगरपालिका प्रशासन को देखकर खलबली मच गई। दुुकानदारों ने प्रशासन को आते देखकर अपना सामान उठाना शुरू कर दिया। ये दुकानदार पिछले दो तीन दिनों से प्रभावित हो रहे हैं। विभाग की टीम का सड़क के लिए हर रोज यहां चक्कर लगा रहता है। यहां तक की ढाबों को भी यहां से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed