{"_id":"ddf179d3b7fa7f0b108224d3e408b05a","slug":"road-problam-narnaul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरवास सड़क मार्ग एक पखवाड़े में बनकर होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरवास सड़क मार्ग एक पखवाड़े में बनकर होगा तैयार
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पिछले एक दशक से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब मुसीबत नहीं झेलनी पड़ेगी। इससे मार्ग पर चलने वाले लोगों को अब कुछ दिनों में सड़क के गड्ढों से राहत मिल जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण एवं पीडब्लूडी विभाग ने टेंडर छोड़कर कार्य भी शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग से कनीना सड़क मार्ग को जोड़ने वाले अपरोच सड़क मार्ग पिछले एक दशक से गड्ढों में तब्दील हो गया था जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा था। एक किलोमीटर के इस सड़क मार्ग को अब नया बनाने के लिए काम आरंभ कर दिया है। 16.5 लाख की लागत से बनने वाले इस सड़क मार्ग की चौड़ाई 12 फुट की होगी। पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी करवाया जाएगा। यह कार्य एक पखवाड़े में करके लोगों को नई सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन