फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road in bad condition since last 5 months, people of ward 3 in trouble

Mahendragarh-Narnaul News: पांच माह से सड़क बदहाल, वार्ड तीन के लोग परेशानी

Sun, 07 Sep 2025 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Road in bad condition since last 5 months, people of ward 3 in trouble
फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद
महेंद्रगढ़। पांच माह से बदहाल सड़क से वार्ड नंबर तीन के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 300 मीटर सड़क बदहाल होने के कारण लोगों आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

महेंद्र, सुनीता, नंदलाल शर्मा, प्रवीण बोहरा ने बताया कि पांच माह पहले नगर पालिका की ओर से सड़क को तोड़ा गया था। इसके बाद इसको आज तक नहीं बनाया गया है। इसके लिए मोहल्लावासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों, प्रधान व पार्षद को कई बार इसकी शिकायत कर चुके है लेकिन अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं देते।
विज्ञापन

उनका एक ही जवाब मिलता है ठेकेदार को बोलकर निर्माण शुरू करवाएंगे। इस मार्ग का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। 40 घरों की 100 से अधिक परिवार रहते है। मार्ग बदहाल होने के कारण रात में निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से इस मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। ताकि लोगों को समस्या का सामना न करा पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सुबह-शाम मंदिर पूजा करने के लिए जाते हैं। मार्ग बदहाल होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तीन से चार बार गिर भी चुका हूं। नपा अधिकारियों को जल्द ही मार्ग का निर्माण करना चाहिए। - नंदलाल शर्मा
--------------
रात में मार्ग से आवागमन नहीं कर सकते। अंधेरा होने के कारण बदहाल मार्ग पर गिरने का खतरा बना रहता है। शाम को घूमना बंद कर दिया है। रात में बच्चे और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।-बिमला देवी
-----------
नगर पालिका के अधिकारियों ने सड़क तोड़ने के बाद आज तक इसका निर्माण तक नहीं करवाया है। मार्ग से रोड़े निकले हुए हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं। नपा को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-सुमित्रा देवी
--------------
पांच माह पहले सड़क को तोड़ी गई थी। इसके बाद से मार्ग के निर्माण के बारे में किसी ने भी नहीं सोची। अधिकारी सिर्फ ठेकेदार को कहने की बात कहकर मांग को टाल देते हैं।-प्रवीण बोहरा
---------------
वर्जन...
मार्ग के निर्माण का जिस ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किया गया है उसको नोटिस दिया जाएगा। यदि ठेकेदार समय पर निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो दूसरे ठेकेदार से कार्य करवाया जाएगा। एक सप्ताह में सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। लोगों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

फोटो संख्या:60- नंदलाल शर्मा--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed