{"_id":"678fe1401dc9bf9a74086729","slug":"road-in-bad-condition-complaint-reached-dc-court-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114648-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क बदहाल, व्यथा पहंची डीसी दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क बदहाल, व्यथा पहंची डीसी दरबार
Tue, 21 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में डीसी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-कुंड वाया बवानिया-भोजावास सड़क मार्ग की बदहाली से परेशान दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
शहर से रेवाड़ी जिले के कुंड तक पहुंचने वाले इस करीब 40 किलोमीटर सड़क का निर्माण करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था। अब यह बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। दिनभर इस मार्ग से 28 बसें राज्य परिवहन की तथा 200 से अधिक निजी स्कूलों के वाहन आवागमन करते हैं। इस मार्ग के नव निमार्ण एवं चौड़ाई बढ़ाने की मांग अनेक बार उठाई जा चुकी है।
मंगलवार को गांव डुलाना, देवास, चितलांग, मेघनवास, सुरजनवास खेड़ा, बवानियां, गागड़वास, बचीनी, सुंदरह सहित अन्य गांवों के ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उपायुक्त डॉ. विवेक भारती को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ से वाया डुलाना, मेघनवास चौक, खेड़ा, बवानियां, सुंदरह, भोजवास, गोमला, नांगल मोहनपुर, भैरू का बास, कुंड तक 40 किलोमीटर लंबा यह मार्ग दो जिलों की चार विधान सभा क्षेत्रों के करीब 40 गांवों को आपस में जोड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि अब यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं तथा 40 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रहीं है। यह मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी ग्रीन कॉरिडोर से एचएन-11 रेवाड़ी-नारनौल व कैंटर डिपो राजस्थान राज्य के काठूवास तथा मनेठी में बनने वाले एम्स से सीधे जुड़ाव के लिए भी सुगम और सबसे छोटा मार्ग है। इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन का आवगमन बढ़ने तथा चौड़ाई कम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी कृष्ण कुमार को मौके पर बुलाकर जानकारी ली। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजा जा चुका है। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, अशोक कुमार बवानियां, संजीव बवानियां, बाबूलाल, राजु, रतिराम खेड़ा, रामफल, रोशन, सुरेश, सुधीर, महिपाल मेघनवास, रतिपाल, कुलभूषण, अजीत, बिरेंद्र सुरजनवास उपस्थित रहे।