फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road dilapidated in masani chook

Mahendragarh-Narnaul News: मसानी चौक के पास 57 लाख से बनी सड़क जर्जर

Mon, 12 Aug 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 12 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
road dilapidated in masani chook
फोटो संख्या:63- मसानी चौक से माजरा चुंगी तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। 57 लाख रुपये की लागत से बना सड़क मार्ग जल्दी हो गया जर्जर। मसानी चौक व श्री गोशाला के पास गड्ढे बने हुए है। एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण सड़क और अधिक जर्जर हो गई है। इसके साथ-साथ गहरे गड्ढे हो गए है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग सबसे व्यस्ततम सड़क मार्ग है। प्रतिदिन इस सड़क मार्ग से 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग करीब 50 गावाें से जुड़ा हुआ है। मसानी माता मंदिर के पास तो सड़क का बुरा हाल है। बारिश में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण हादसे की संभावना बनी रहती है। मार्ग से करीब 100 बसें यहां से गुजरती है।
विज्ञापन

बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं होता है। अधिकतर बाइक चालक तो गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। नपा प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढिल्लू
तीन वर्ष पहले यह नगरपालिका द्वारा यह सड़क मार्ग बनाया गया था। 6 महीने बाद यह सड़क मार्ग जगह-जगह पर टूटा हुआ है। इसके कारण गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग 50 गांवों को जोड़ता है।
महेश यादव
मसानी चौक पर तो सड़क की हालत बहुत खराब है। यहां पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। पास में ही माता का मंदिर है। जब यहां पर लोग पूजा करने के लिए आते है तो उनको इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है।
विक्रम शर्मा
श्री गोशाला के मुख्य द्वार के पास दो-दो फुट गहरे गड्ढे बने हुए है। नगर पालिका इन गड्ढों को पैचवर्क नहीं करवा रही है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

सीताराम सैनी
बारिश का मौसम चल रहा है। जैसे ही बारिश रुक जाएगी शहर की सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा। तब तक सड़क में बने गड्ढों का पेचवर्क करवाया जाएगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:63- मसानी चौक से माजरा चुंगी तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:63- मसानी चौक से माजरा चुंगी तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:63- मसानी चौक से माजरा चुंगी तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:63- मसानी चौक से माजरा चुंगी तक बदहाल सड़क मार्ग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed