फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road construction stalled due to sewer line in HUDA sector, will have to face the hurdles in potholes for now

Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में सीवर लाइन पर अटका सड़क निर्माण, अभी गड्ढों में ही खाने होंगे हिचकोले

Sun, 30 Nov 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 30 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Road construction stalled due to sewer line in HUDA sector, will have to face the hurdles in potholes for now
फोटो नंबर- 17मकान नंबर 567 से 573 तक टूटी हुई सड़क और जमा दू​षित पानी।
नारनौल। हुडा सेक्टरवासियों को अभी टूटी सड़कों से निजात नहीं मिलती दिखाई दे रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीवर लाइन डालते समय टूटी सड़क की राशि नगर परिषद के पास जमा नहीं कराई है। जनस्वास्थ्य विभाग को करीब आठ लाख रुपये जमा कराने हैं।
विज्ञापन

जब तक जनस्वास्थ्य विभाग सीवर कार्य पूरा कर राशि जमा नहीं कराता है तब तक वाहन चालकों को हिचकोले खाते ही सफर तय करना होगा। इसकी वजह से करीब 70 लाख रुपये से अधूरी पड़ी सड़कों का निर्माण कार्य भी अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया चल रही है। उधर दस माह पहले बनी सड़क की मरम्मत भी अभी ठेकेदार ने शुरू नहीं की है। हुडा सेक्टर में दस माह पहले बनी सड़क निर्माण शुरू से चर्चा में बना रहा है। इस सड़क मार्ग का तीन बार सैंपल लिए गए थे लेकिन फिर भी दस माह में ही टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग हो चुके घायल
इन मार्गों से आवागमन करने वाले कई बार गिर कर घायल हो चुके हैं। इनके निर्माण के लिए सेक्टरवासी कई बार उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। अक्सर गर्मियों में धूल उड़ती है लेकिन इस समय हुडा सेक्टर की टूटी सड़काें से हर समय धूल उड़ती रहती है। सेक्टर की टूटी सड़कों की वजह से जगह-जगह जलभराव बना रहता है। वहीं, गड्ढों में कई बार दुपहिया वाहन चालक गिर कर घायल भी हो चुके हैं।

---------
बॉक्स
सेक्टर की सड़कों पर बड़े-बड़ गड्ढे बने हुए हैं जिससे विशेष तौर पर रात के समय हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। -सत्यप्रकाश, स्थानीय निवासी
बॉक्स
सड़क जर्जर हाल में है और रोड़ियां बिखरी हुई है। मार्ग से जब वाहन चालक आवागमन करते हैं तो कई बार छोटी-छोटी रोड़ियां उछल कर घरों में चल जाती है। इससे चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। -ममता गुप्ता, स्थानीय निवासी
बॉक्स
सड़क में बने गड्ढों में हमेशा सीवरेज का दूषित पानी जमा रहता है। इससे बीमारियों के संक्रमण का खतरा बना रहता है। सड़क पर जमा दूषित पानी में डेंगू व मलेरिया के लारवा भी पाए गए थे। -कृष्णा देवी, स्थानीय निवासी
--------
सड़क व सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। -डीएन यादव, स्थानीय निवासी


वर्जन:

जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ सीवर लाइन डाली जारी है। इस दौरान टूटी सड़क की मरम्मत के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को आठ लाख रुपये जमा कराने हैं। इसके अलावा करीब 70 लाख रुपये से सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा जिसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed