फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road accident, putting jam

ट्रक-टाले की भिड़ंत से दो गंभीर, लगा जाम

Tue, 09 Sep 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Tue, 09 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन

नारनौल-दादरी मार्ग पर महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के ऊपर एक डंपर व ट्राले में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर का अगला हिस्सा टूटकर अलग बिखर गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर चार घंटे तक जाम रहा, साथ ही करीब 12 घंटे तक यातायात बाधित रहा। उधर, करीब 12 घंटे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया।
विज्ञापन


घटना सोमवार अलसुबह चार बजे की है। एक डंपर चालक दादरी से नारनौल की तरफ आ रहा था, जबकि ट्राला चालक नारनौल से दादरी की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ने के बाद दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इससे दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही डंपर का अगला हिस्सा टूट गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने डंपर चालक सत्यवान वासी यूपी व विक्रम वासी राजस्थान को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों चालकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर रेंगते रहे वाहन
नारनौल-दादरी मार्ग पर सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक जाम रहा। दोनों तरफ कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गई। पुलिस ने रास्ता भी डाइवर्ट किया। वाहन चालक फ्लाईओवर के नीचे से व अनाज मंडी के रास्ते से अपने गंतव्य की ओर निकले। आठ बजे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन का अगला हिस्सा साइड में लगाया और रास्ता खुलवाया। इसके बाद एक साइड से वाहन रेंगकर गुजरने लगे। शाम चार बजे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों से सामान उतरवाकर उन्हें सड़क से हटाया। इसके बाद ही रास्ता पूर्ण रूप से खुल सका।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
क्षतिग्रस्त वाहनों को सुबह चार बजे से शाम चार बजने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। राहगीरों का कहना है कि नारनौल-दादरी मुख्य मार्ग है और यहां से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली के चलते हजारों लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि जो काम सुबह होना चाहिए था, उसमें पुलिस ने सारा दिन लगा दिया और इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।


इसलिए लगा समय
मामले के जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को खाली किया गया, इसमें काफी समय लग गया। इस कारण ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में समय लग गया। उन्होंने बताया कि सुबह ही क्षतिग्रस्त हिस्से को एक साइड करके रास्ता चालू करा दिया गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed