फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Road accident in Narnaul husband wife and daughter dies after scorpio hits bike

Haryana Accident: स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पति, पत्नी और बेटी की मौत, चार साल का बेटा गंभीर

Sun, 17 Nov 2024 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 17 Nov 2024 03:59 PM IST
सार

हरियाणा के नारनौल में हुए सड़क हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। एक स्कॉर्पियों ने बाइक पर जा रहे पति, पत्नी और उनके बच्चो ंको टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और उनकी पांच साल की बेटी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road accident in Narnaul husband wife and daughter dies after scorpio hits bike
मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में भीषण हादसा हुआ है। यहां सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिला है। वहीं बेटा घायल हुआ है। नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव गोकलपुर रेस्ट एरिया के पास स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से बाइक चालक, उसकी पत्नी व बेटी की मौत हो गई। वहीं तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव गनियार निवासी निलेश अपने ससुराल जोरासी से अपनी पत्नी व दो बच्चों सहित शनिवार देर शाम करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर गनियार लौट रहा था। उस दौरान गोकलपुर रेस्ट एरिया के पास सर्विस रोड पर सामने से स्कॉर्पियो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि निलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह उसकी पत्नी अनुराधा (35), बेटा भावेश (4) और बेटी भाविका (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पत्नी अनुराधा व बेटी भाविका ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दर्दनाक घटना से गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed