{"_id":"5aa5dea94fde504d5cde69a08a291d6a","slug":"road-accident-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने मारी टक्कर, एक का पैर कटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने मारी टक्कर, एक का पैर कटा
नारनौल/महेंद्रगढ़
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामपुर-नांगलचौधरी सड़क मार्ग पर गांवड़ी जाट सीमा पर बने टी स्टाल के पास खड़े पत्थर से भरे डंपर में डस्ट से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में बैठे व्यक्ति का एक पैर कट गया। निजामपुर पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामान्य अस्पताल नारनौल पहुंचाया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
गांवड़ी जाट से निजामपुर की तरफ आने वाले सड़क मार्ग पर एक चाय की दुकान के सामने सड़क पर एक पत्थरों से भरा डंपर खड़ा था। बुधवार सुबह 9:00 बजे बायल की तरफ से डस्ट से भरा एक ट्रक आ रहा था। सामने से एक अन्य वाहन आने से ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को साइड देते समय डंपर के पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन
हादसे में तोशाम निवासी क्रशर के एक मिस्त्री शीशपाल पुत्र रतन सिंह का पैर कट गया। निजामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज हवा सिंह ने बताया कि घायल को ट्रक से निकालकर एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। ट्रक और डंपर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन