{"_id":"61115fde8ebc3e7b32116cbd","slug":"rising-prices-of-diesel-petrol-and-gas-spoiled-the-budget-of-the-house-narnol-news-rtk620467754","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल, पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा घर का बजट : राव नरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल, पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा घर का बजट : राव नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
नारनौल। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर बस स्टैंड व महावीर चौक तक बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व तीन काले कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतों में आए दिन इजाफा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम लगातार गिर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार डीजल व पेट्रोल के दाम आये दिन बढ़ा रही हैं। आमजन के घर मे रोज इस्तेमाल में आने वाला सरसों का तेल पिछले साल के मुकाबले 42 फीसदी महंगा हुआ है।
किसान आंदोलन में करीब एक हजार किसान अपनी कुर्बानी दे चुके हैं। वहीं लॉकडाउन में 4 करोड़ के करीब रोजगार चले गए। हाल ही में हुए हरियाणा पुलिस का पेपर भी रद्द कर दिया गया। भाजपा सरकार में करीब 2 दर्जन पेपर लीक हो चुके हैं, इससे व्यवस्था का अनुमान लगाया जा सकता है की किस प्रकार हरियाणा के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गत दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते आज भी क्षेत्र जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। इस प्रदर्शन में पर प्रधान धर्मेंद्र, भूप सिंह, सुरेंद्र नंबरदार, महेश, ओमप्रकाश, नंदलाल सैनी, अनिल सैनी व हरजीत आदि मौजूद रहे।