{"_id":"68e6ad55e3b729f504064ba9","slug":"rising-gold-and-silver-prices-have-led-to-a-rise-in-the-craze-for-artificial-jewellery-narnol-news-c-196-1-nnl1003-130803-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सोने-चांदी के बढ़ते दाम से आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बढ़ा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सोने-चांदी के बढ़ते दाम से आर्टिफिशियल ज्वेलरी का बढ़ा क्रेज
Wed, 08 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-04शहर की एक दुकान से आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदती महिलाएं। संवाद
नारनौल। सोने और चांदी के बढ़ते दाम ने आम आदमी की जेब पर असर डाला है। यही कारण है कि अब महिलाओं का रुझान आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
महंगे होते सोने के साथ चोरी की घटनाओं में वृद्धि ने भी महिलाओं को असली गहने पहनने से दूर किया है। बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच महिलाएं अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी को सुरक्षित और आकर्षक विकल्प मान रही हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी से महिलाएं अपने लुक को स्टाइलिश और आधुनिक बना रही हैं।
दुकानदारों का कहना है कि करवाचौथ पर आई लाइट वेट डिजाइनर ज्वेलरी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। दीपावली के अवसर पर भी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की बिक्री में बढ़ोतरी होगी। स्थानीय विक्रेताओं हरीश, मोनिका व पंकज के अनुसार इस बार बाजार में डायमंड और पोलकी लुक वाली ज्वेलरी की विशेष मांग है।
विज्ञापन
विक्रेताओं ने बताया कि शहर में करीब 50 आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें हैं। सभी पर इस समय अच्छा व्यापार चल रहा है। व्यापारी दिल्ली, मुंबई से नई डिजाइन की ज्वेलरी मंगवा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि अब केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि युवतियां भी मोतियों और क्रिस्टल वाली आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर आकर्षित हो रही हैं।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किफायती होने के साथ-साथ दिखने में असली ज्वेलरी जैसी चमकदार होती है। त्योहारी सीजन में शहर की ज्वेलरी मार्केट इन दिनों रौनक से सराबोर है और आर्टिफिशियल गहनों की बढ़ती बिक्री ने कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।
बाक्स-
महिलाओं में आर्टिफिशियल गहनों का क्रेज बढ़ रहा है। ये ज्वेलरी दो सौ रुपये से दस हजार रुपये तक मिल जाती है। सोने-चांदी पर महंगाई के चलते महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए अब आर्टिफिशियल गहनों को ज्यादा पसंद कर रही हैं।-अंतिमा गुप्ता।