{"_id":"6154ac808ebc3e0b356910f0","slug":"rioters-scuffle-with-police-in-village-khudana-narnol-news-rtk625524897","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुडाना में पुलिस के साथ हुडदंगियों ने की हाथपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुडाना में पुलिस के साथ हुडदंगियों ने की हाथपाई
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खुड़ाना में सार्वजनिक स्थान पर हुल्लड़बाजी करने रोकने गए पुलिस के साथ हुड़दंगियों ने गाली गलौज, मारपीट तथा गोली मार देने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों को जब गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तो उसके भाइयों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने एएसआई अशोक कुमार के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 112 डायल इंचार्ज से सूचना मिली थी कि गांव खुड़ाना में सार्वजनिक जगह पर बैठकर शरारती तत्व हुल्लड़बाजी कर रहे हैं। मौके पर जब पुलिस गई तो गांव खुड़ाना में कैलाश के घर के पास चौक पर समरजीत उर्फ मोटा निवासी गांव खुड़ाना, बीर सिंह निवासी गांव खुड़ाना तथा समरजीत के दो छोटे भाई शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुल्डबाजी कर रहे थे। पुलिस ने उनको समझाने का प्रयास किया तो वो पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे। जब पुलिस ने गालियां देने के लिए मना किया तो समरजीत व बीर सिंह ने आवेश में आकर गोली मार देने की धमकी दी तथा उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे। जब पुलिस ने उनको गाड़ी में बैठने का प्रयास किया तो समरजीत के भाई ने एक पुलिस कर्मचारी को लट्ठ मारा तथा उनको भगा देने की पूरी कोशिश की। आरोपी समरजीत एवं बीर सिंह को गाड़ी में बैठाकर तलाशी ली गई तो समरदीप के पास से देसी पिस्टल एवं एक रोंद बरामद हुआ।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी मे बाधा डालकर व शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हा हुल्लड़ तथा पुलिस के साथ हाथापाई, बल प्रयोग करके तथा लट्ठ से चोट मारकर धमकी देकर व आरोपियों को भगाने की कोशिश करके अपने पास अवैध हथियार रखकर आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने समरजीत एवं बीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन:
पुलिस ने उक्त मामले में चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है तथा समरजीत एवं बीर सिंह को गिरफ्तार किया है तथा समरजीत के दो छोटे भाई को गिरफ्तार करना बाकी है। -अशोक कुमार, आकोदा चौकी इंचार्ज।