{"_id":"673cf05541106c513607d494","slug":"right-to-work-should-be-a-fundamental-right-hariprakash-narnol-news-c-196-1-nnl1004-118314-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम का अधिकार मौलिक अधिकार हो : हरिप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम का अधिकार मौलिक अधिकार हो : हरिप्रकाश
Wed, 20 Nov 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
23 व 24 को सोनीपत में होगा चौथा राज्य सम्मेलन
नारनौल। एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरिप्रकाश ने कहा कि काम का अधिकार मौलिक अधिकार हो, न्यूनतम वेतन 28000 रुपये मासिक किया जाए। इसके साथ 4 लेबर कोड निरस्त हों, पुरानी पेंशन नीति बहाल हो, श्रम कानून सख्ती से लागू किया जाए।
खाली पदों को स्थायी भर्ती से भरा जाए, ठेका श्रमिक, आउटसोर्सिंग, स्कीम वर्कर्स को पक्का किया जाए। कहा कि इन मुद्दों को लेकर 23-24 नवंबर को एआईयूटीयूसी का चौथा राज्य सम्मेलन कुम्हार धर्मशाला सोनीपत में होगा। आज बेरोजगारी प्रदेश में भयंकर रूप ले चुकी है। सरकारी विभागों में खाली पदों पर स्थायी भर्ती करने की बजाय कच्चे कर्मचारी भर्ती किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी अनेक मांग की गई।
एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने बताया कि 26 नवंबर को पूरे प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चे और केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा निर्णय अनुसार किसान-मजदूरों की मांगों पर देश भर के जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रतिवादी प्रदर्शनों में एआईयूटीयूसी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि एआईयूटीयूसी के सोनीपत राज्य सम्मेलन में यूनियन के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगी।