{"_id":"663406152f25ea210e0f1e34","slug":"rewari-rings-train-to-start-from-tomorrow-stop-at-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111950-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस के लिए कल से चलेगी ट्रेन, नारनौल में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस के लिए कल से चलेगी ट्रेन, नारनौल में होगा ठहराव
Fri, 03 May 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। खाटू श्याम के लिए श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। रेल सेवा चार मई से 26 मई के बीच 9 दिन तक श्रद्धालुओं को मिलेगी। इस बीच ट्रेन रेवाड़ी से रींगस तक प्रत्येक स्टेशन पर ठहराव करेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेल सेवा चार मई, पांच मई, 11 मई, 12 मई, 18 मई, 19 मई, 23 मई, 25 मई व 26 मई को (09 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा चार मई, पांच मई, 11 मई, 12 मई, 18 मई, 19 मई, 23 मई, 25 मई व 26 मई को (09 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर, जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 08 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे। ऐसे में इन नौ दिन के लिए श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।