फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Revenue of Rs 30 crore affected in 20 days, now pending work will be completed

Mahendragarh-Narnaul News: 20 दिन में 30 करोड़ का राजस्व प्रभावित, अब पूरे होंगे अटके काम

Sun, 04 Aug 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 04 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Revenue of Rs 30 crore affected in 20 days, now pending work will be completed
फोटो संख्या:53- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर्स मुख्यमंत्री की ओर से मांगे माने जाने पर शनिवार को धरना समाप्त कर दिया गया। सोमवार से जिले के 99 कंप्यूटर ऑपरेटर्स अपने कार्य पर लौटकर कार्य करेंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें की जिले के 99 कंप्यूटर ऑपरेटर्स पिछले 20 दिन से मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे। हड़ताल से लघु सचिवालय व तहसील कार्यालय में कार्य नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ करीब 30 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

संगठन के जिला प्रधान प्रवीन सैनी व कार्यकारी प्रधान विकास ने बताया कि सोमवार से तहसील, लघु सचिवालय व सरल केंद्र में कार्य सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार देर रात हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संग संबंधित भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री आवास पर विजेंद्र कुमार आईएएस की अध्यक्षता में चार आईएएस की कमेटी से बातचीत के लिए बुलाया गया। इसमें छह सूत्रीय मांग पत्र का एक-एक बिंदु पर विचार किया गया। कमेटी ने सभी मांगों पर सहमति दी। आधिकारिक बैठक में सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया। इस पर सभी मांगों की सहमति उपरांत कंप्यूटर प्रोफेशनल टीम ने अध्यक्ष विजय सिंह ने हड़ताल खत्म करने का आह्वान किया। इस दौरान स्टेट टीम ने हड़ताल के पीरियड को ड्यूटी पीरियड काउंट करने बारे भी अनुरोध किया, जिस पर मांग को मानते हुए जल्द पत्र जारी करने का निर्देश दिए। यह भी बताया कि हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं कटेगा। पांच अगस्त से सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स सुचारू से कार्य करेंगे। आमजन के अटके हुए कार्य को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल के चलते यह कार्य प्रभावित हुए
हड़ताल से जिलेभर के सरल केंद्र, तहसील कार्यालयों, एसडीएम कार्यालय में 1900 जमीनों की रजिस्ट्री, 1510 रिहायशी प्रमाण पत्र, 1610 जाति प्रमाण पत्र, 1890 इंतकाल, 2005 जमाबंदी, फर्द, 1594 वाहन रजिस्ट्रेशन, 1710 ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों नहीं हो सके। उपमंडल महेंद्रगढ़ में एसडीएम व तहसील कार्यालय में 17, कनीना के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 13, नारनौल के डीसी, एसडीएम व तहसील कार्यालय में 59 , अटेली के तहसील कार्यालय में 5 , नांगल चौधरी के एसडीएम व तहसील कार्यालय में 5 कंप्यूटर ऑपरेटर्स कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed