{"_id":"675019b90b60f40dd70bc4ac","slug":"retired-soldier-from-khedi-village-of-narnaul-his-wife-and-daughter-were-brutally-murdered-in-delhi-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: खेड़ी गांव के सेवानिवृत फौजी उसकी पत्नी व बेटी की दिल्ली में निर्मम हत्या, बेटा घर नहीं था मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: खेड़ी गांव के सेवानिवृत फौजी उसकी पत्नी व बेटी की दिल्ली में निर्मम हत्या, बेटा घर नहीं था मौजूद
Wed, 04 Dec 2024 02:31 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Dec 2024 02:31 PM IST
सार
घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अफसर ने कहा कि क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया। घर में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। कोई सामान भी इधर-उधर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल के कनीना उप मंडल के गांव खेड़ी निवासी सेवानिवृत्ति फौजी राजेश, पत्नी कोमल और बेटी कविता की बुधवार सुबह दिल्ली में हत्या हो गई है। खेड़ी गांव के सरपंच पंकज ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्ति फौजी राकेश पटौदी में रहते थे, लेकिन वर्तमान में दिल्ली के देवली गांव में हत्या हुई है। अभी शव को गांव में नहीं लाया गया हैं।
विज्ञापन
वहीं, साउथ दिल्ली के नेब सराय के देवली गांव में तीनों की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। घटना आज सुबह की बताई जा रही हैं। बेटा उस वक्त मॉर्निंग वॉक पर गया था। जैसे ही वह लौटा तो अपने पिता-माता और बहन को मृत देख उसके होश उड़ गए। आज पति-पत्नी की मैरिज एनिवर्सरी भी थी। हत्या किन वजहों से की गई, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मृतक राजेश कुमार आर्मी से रिटायर थे। इस समय वो प्राइवेट सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर कार्य कर रहे थे। राजेश के परिवार में पत्नी और बेटा-बेटी थे, सभी लोग एक घर में साथ रहते थे। घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अफसर ने कहा कि क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया। घर में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। कोई सामान भी इधर-उधर नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी लूट या चोरी के लिए अंजाम तो दिया नहीं गया है।
विज्ञापन