{"_id":"61f978b54cda1218b5286a9c","slug":"retired-employees-union-gave-support-to-anganwadi-workers-narnol-news-rtk6372324102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया समर्थन
विज्ञापन
मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन का लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 56वें दिन भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने पहुंचे रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों का ज्ञापन सीटीएम को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा। वहीं 2 फरवरी को मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा।
सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ दमन विरोधी दिवस पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने धरनास्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। सर्व कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजकर वार्ता कर अपने ही घोषणा व समझौते को लागू किए जाने की पुरजोर मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार दमन के सहारे आंदोलन को कुचलने की भूल न करें। सरकार के दमन के बावजूद आंदोलन और अधिक मजबूत और तेज हो रहा है। आंदोलन को समर्थन देने की कड़ी में प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी जिला प्रधान यशपाल यादव व मास्टर हवा सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी आंदोलन को समर्थन करते हुए सरकार को ज्ञापन भेजकर तालमेल कमेटी हरियाणा से वार्ता कर घोषणा व समझौते को लागू करने की मांग की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार प्ले स्कूल के नाम पर प्राइमरी स्कूलों को खत्म करना चाहती हैं। सरकार के ऐसे मंसूबे गरीबों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने के है, जो कामयाब नही होंगे। सरकार गरीबों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने पर आमादा है।
जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि जब तक सरकार अपने ही घोषणा व समझौते को लागू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। तालमेल कमेटी के आह्वान पर 2 फरवरी को मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा। धरने को जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, सचिव संतोष ढिल्लो, जिला सचिव छाजूराम रावत, बलजीत, राजकुमारी, कृष्णा कुमारी, माया, विजया यादव, राजवंती, सविता, लवली, सरला, आशा, सुरेश, मंजू, संतोष, पूजा यादव, प्रेमलता, लाजवंती, सुरेश, मनीषा, शारदा, समझकौर, दीपमाला, मनोज, कुसुम, मनीषा, कौशल्या, शेर सिंह, सुनीता, भानवती, सावित्री, कमलजीत, दयाकौर, पूजा यादव, भानवती ने संबोधित किया।