फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Retired Employees Association celebrated Labor Day at Yadav Dharamshala

Mahendragarh-Narnaul News: यादव धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने मनाया मजदूर दिवस

Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Retired Employees Association celebrated Labor Day at Yadav Dharamshala
फोटो संख्या:73-यादव धर्मशाला  में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन और ऑल हरियाणा पीडब्लूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के संगठन सचिव महेंद्र यादव ने की। मंच संचालन हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय पूर्व उपप्रधान बाबू लाल यादव ने किया। महेंद्र यादव ने बताया कि हर साल एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता हैं। जोकि केंद्र सरकार श्रमिक, मजदूर, कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड लाना चाह रही हैं। उसका हमारा संगठन कड़ा विरोध करता हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की श्रमिक, मजदूर, कर्मचारी विरोधी और कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही है। जिसके विरोध में 20 मई राष्ट्र व्यापी हड़ताल की जा रही हैं, जिसमें महेंद्रगढ़ जिला के सभी विभागों के हजारों कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांगे मेडिकल कैशलेस पूर्ण रूप से लागू किया जाने। 65,70, 75 आयु उपरांत 5, 10, 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, एचकेआरएनएल के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए आदि मांगे शामिल है। इस मौके पर लालाराम, बहादुर सिंह थानेदार, वीर सिंह, दयाराम शर्मा, लक्ष्मण, रोहतास, धर्मवीर, विक्रम, कमल, कुलदीप, यशपाल, नरबीर, वेद प्रकाश माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed