फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Retired DSP expressed apprehension of use of explosives or gunpowder

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्त डीएसपी ने विस्फोटक या बारूद के इस्तेमाल की जताई आशंका

Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Retired DSP expressed apprehension of use of explosives or gunpowder
फोटो संख्या:76- गांव छाजियावास में विस्फोट के बाद पड़ा मकान का मलबा--संवाद
महेंद्रगढ़। सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त डीएसपी ने गांव छाजियावास स्थित अपने मकान में रविवार सुबह हुए धमाके में विस्फोटक या बारूद के इस्तेमाल की आशंका जताई है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाते हुए जांच की मांग की है। वहीं, विस्फोट में घायल युवक के बयान पुलिस अभी तक नहीं ले सकी है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त डीएसपी बहादुर सिंह के मकान में हुए धमाके की गूंज दो किलोमीटर तक सुनाई दी थी। उन्होंने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि किसी अज्ञात शख्स ने यह विस्फोट उनके मकान को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया है। इसमें विस्फोटक या बारूद का इस्तेमाल भी किया गया हो सकता है।
विज्ञापन


मकान मालिक ने बताया कि 2006 में सीआरपीएफ से सेवानिवृत्ति के बाद वह 2020 में सपरिवार दिल्ली रहने लगे। 27 अप्रैल को सपरिवार यहां आकर मकान की साफ-सफाई कराई थी। लौटते वक्त सभी कमरों और मुख्य दरवाजे पर अच्छी तरह से ताले लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह धमाके की सूचना फोन पर मिली तो चार घंटे मेें ही दिल्ली से यहां आ पहुंचा। उस वक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड, बम निरोधक दस्ते जांच में लगे थे।
गैस लीक होने से विस्फोट का शक हुआ, लेकिन सिलिंडर में 5 किलो 800 किलोग्राम गैस है। वह लीक भी नहीं है। धमाका कैसे हुआ है, यह साफ नहीं है। मकान क्षतिग्रस्त होने और सामान टूटने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

करीब 40 गुणा 12 फीट में दो कमरे व एक बरामदा बना था, जिसमें से एक कमरे की छत ही उड़ गई। साथ वाले बरामदे की छत पर लगीं पत्थर की शिलाएं भी टूट गई हैं।
विस्फोट के दौरान मकान में मौजूद 32 वर्षीय सोमबीर घायल है। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि, बोलने की स्थिति में नहीं होने के कारण अभी पुलिस बयान नहीं ले पाई है। इसके बयानों से ही विस्फोट की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
इनसेट
पुलिस ने पड़ोसियों से की पूछताछ
विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सोमवार को भी गांव पहुंची। टीम ने सेवानिवृत्त डीएसपी के मकान के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी आदि के बारे में भी पता किया।
---------------
वर्जन:
घायल सोमबीर अभी बयान देने की हालत में नहीं है। वही बता सकता है कि हादसा कैसे हुआ है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सोमवार को पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

-निरीक्षक मुकेश शर्मा, प्रभारी सदर थाना महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:76- गांव छाजियावास में विस्फोट के बाद पड़ा मकान का मलबा--संवाद

फोटो संख्या:76- गांव छाजियावास में विस्फोट के बाद पड़ा मकान का मलबा--संवाद

फोटो संख्या:76- गांव छाजियावास में विस्फोट के बाद पड़ा मकान का मलबा--संवाद

फोटो संख्या:76- गांव छाजियावास में विस्फोट के बाद पड़ा मकान का मलबा--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed