फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Responsible for forgot to make after breaking the road

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क तोड़ने के बाद बनाना भूल गए जिम्मेदार

Sun, 12 May 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Responsible for forgot to make after breaking the road
फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला नीमड़ी नीचे जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार वर्ष पूर्व पेयजल लाइन बिछाने के लिए 500 मीटर सड़क तोड़ी गई थी। इसके बाद जिम्मेदार सड़क का पुन: निर्माण करना ही भूल गए हैं। इससे ऊबड़-खाबड़ शहर के मुख्य मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

चार वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी नगरपालिका इस सड़क मार्ग को नहीं बनवा पाई है। यह सड़क मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग से 20 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते है। पेयजल की लाइन बिछाने के बाद एक साइड का का रोड तो सही, लेकिन दूसरी ओर मार्ग ऊबड़ खाबड़ हो गया था।
विज्ञापन

नगरपालिका की तरफ से यह सड़क सीमेंट की टाइल्स द्वारा बनाई गई थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सड़क मार्ग उबड़ खाबड़ होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग सही होने के कारण आमने-सामने साधन आने से बाइक चालक गिरकर चाेटिल हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब यहां से गुजरते है तो यह भय रहता है कि ऊबड़-खाबड़ सड़क पर बाइक का संतुलन न बिगड़ जाए। नगरपालिका को इस सड़क मार्ग को शीघ्र बनवाना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
सुभाष अग्रवाल, दुकानदार सिनेमा रोड
यह सड़क काफी बदहाल है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। टूटे मार्ग के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राहुल, दुकानदार विश्वकर्मा चौक
टूटी सड़क होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कई बार बाइक चालक सीमेंट की ऊंची टाइल होने के कारण चोटिल हो जाते है। नगरपालिका से मांग है कि इस मार्ग का जल्द समाधान कराया जाए जिससे लोगों की परेशानियां कम हों।
गुल्लु प्रजापत, राहगीर
जन स्वास्थ्य विभाग ने 4 वर्ष पहले पेयजल की लाइन डालने के लिए इस सड़क मार्ग को तोड़ा गया था, लेकिन नगरपालिका ने इस सड़क मार्ग कोई सुध नहीं ली। यह सड़क मार्ग 20 से अधिक गांवों को जोड़ता है।
कुलदीप कानौड़िया, राहगीर
लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता के बाद इस सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। शहर के जो भी मार्ग टूटे हुए हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा। इसके लिए नपा की बैठक में प्रस्ताव भी किए जा चुके हैं। आचार संहिता हटने के बाद इस प्रक्रिया में तेज लाई जाएगी।

रमेश सैनी, नगरपालिका चेयरमैन, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:53- मोहल्ला नीमड़ी नीचे में  जर्जर अवस्था में सड़क मार्ग --स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed