फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Responsibilities given to officials for the program

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी

Mon, 25 Aug 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Responsibilities given to officials for the program
फोटो संख्या:-51 माता भूरा भवानी मंदिर महेंद्रगढ़ में बैठक करते हुए पद​धिकारी---स्रोत संस्था
महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ स्थित माता भूरा भवानी मंदिर में नवरात्र को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव ने की जबकि संचालन सचिव मास्टर अनिल कुमार सिसोठिया ने किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान एवं संरक्षक प्रेमचंद सिसोठिया व प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र के लिए मंदिर में सजावट और लाइट एवं डेकोरेशन करने, 29 सितंबर को माता के जागरण, एक अक्तूबर को होने होने वाले मेले के दिन भंडारे और खेलकूद करवाने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन

महंत शक्ति नाथ महाराज ने बताया कि 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणेशजी महाराज का आगमन होगा। 6 सितंबर को गणेश विसर्जन होगा। इस दौरान मंदिर पूजा पाठ और आरती होगी। प्रधान संदीप यादव ने कहा कि 29 सितंबर को माता के जागरण और एक अक्तूबर को मेले व भंडारे की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारियां निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार बुलाने व सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी सचिव मास्टर अनिल सिसोठिया, कोषाध्यक्ष परमजीत व शिवकुमार को दी गई। खेलों के लिए सूरत सिंह चेयरमैन, सरपंच वीरेंद्र कुमार, रणधीर सिंह, रामकिशन, रजनीश, नरोत्तम, सूबेसिंह, उप प्रधान विजय सिंह, उप प्रधान विक्रम सिंह को जिम्मेदारी दी गई। मेले में व्यवस्था एवं भंडारे सहयोग के लिए ललित, संदीप, जॉनी, राधे श्याम, विनोद, बजरंगी, दिनेश, रवि, संजय, अजय, विक्की, आजाद को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed