{"_id":"698232f905dcd93b8103f9e4","slug":"resham-wrestler-a-resident-of-baghot-in-village-khairoli-won-a-wrestling-match-worth-rs-51000-narnol-news-c-203-1-sroh1011-123759-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव खैरोली में बाघोत निवासी रेशम पहलवान ने जीती 51 हजार रुपये की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव खैरोली में बाघोत निवासी रेशम पहलवान ने जीती 51 हजार रुपये की कुश्ती
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- गांव खैरोली में दंगल प्रतियोगिता में पहलवान को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य-स्र
महेंद्रगढ़। गांव खैरोली निवासी शक्ति पहलवान की याद में एसपी ग्रुप खैरोली की ओर से गादली धाम मंदिर परिसर में कुश्ती कराई गई। एसपी ग्रुप के सदस्य प्रेम प्रकाश उर्फ धीरूभाई खातौद ने 51 हजार रुपये की कुश्ती का हाथ मिलाकर शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम के संयोजक शक्ति सिंह पहलवान के छोटे भाई व अंतरराष्ट्रीय पहलवान विक्रम सिंह व जिला रेडक्रॉस सोसाइटी उप मंडल कोऑर्डिनेटर राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती दंगल का आयोजन करा प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान कराया गया।
पहलवान शक्ति सिंह की याद में 51 रुपये से 51 हजार रुपये का दंगल का आयोजन करवाया गया। प्रदेशभर से पहलवानाें ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि 51 हजार रुपये के दंगल में रेशम बाघोत ने जितेंद्र सोहना को हराया।
विज्ञापन
वहीं 31 हजार रुपये की पहली कुश्ती प्रवीण महाकाल अखाड़ा रोहतक और राहुल तिरपड़ी के बीच बराबरी पर रही। 31 हजार रुपये के दूसरे दंगल में अनिल बाघोत ने हैप्पी बापड़ोली को हराया।
21 हजार रुपये की कुश्ती में गुड्डू सांसरोली ने मनदीप जैलाफ को हराया। 21 हजार की दूसरी कुश्ती में राहुल फौजी महाकाल अखाड़ा रोहतक ने साहिल कैप्टन जोरा सिंह अखाड़ा को हराया व 11 हजार रुपये का इनाम जीता।
7100 की पांच कुश्ती व 5100 की पांच कुश्ती व अनेक प्रकार की कुश्तियाें का आयोजन किया गया। विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले समय में उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर ग्रुप की ओर से लाखों रुपये के कुश्ती दंगल का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
मंच संचालन व निर्णायक की भूमिका में राजेश शर्मा झाड़ली व अंतर्राष्ट्रीय कोच सुभाष का कटेरा की ओर से किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत गणेश दास महाराज, धर्मपाल ठेकेदार खैरोली, भीम बाघोत, धर्मवीर पहलवान खैरोली, सोमदत्त खैरोली, बिल्लू बलराम खैरोली, मनोज मास्टर खोलडा, रत्न बोस खैरोली, युवा सरपंच दीक्षांत खैरोली, एनी पहलवान, जॉनी मौजूद रहे।