{"_id":"63f2571f6a87f9661b0c1726","slug":"resham-baghot-and-ajay-lakhuwas-lost-a-fight-of-31-thousand-narnol-news-c-17-1-71440-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: रेशम बाघोत और अजय लाखुवास के बीच बराबरी पर छूटा 31 हजार का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: रेशम बाघोत और अजय लाखुवास के बीच बराबरी पर छूटा 31 हजार का दंगल
Sun, 19 Feb 2023 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 19 Feb 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव बाघोत में महाशिवरात्रि के पर्व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम सुरेंद्र कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि महंत रोशन पूरी रहे एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने हाथ मिलवाकर पहलवानों का परिचय लिया। मेला कमेटी ने दंगल में 31000 हजार से 50 रुपये तक की 150 कुश्ती करवाई गई। 31000 रुपये का दंगल रेशम पहलवान बाघोत व अजय पहलवान लखुवास के बीच बराबरी पर रहा। 15 हजार रुपये का दंगल कलवा पहलवान दिल्ली व बलजीत पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। तीसरी कुश्ती 15 हजार की कराई ई जो अनिल पहलवान बाघोत व अक्षय पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। 15 हजारी चौथी कुश्ती सोनू पहलवान बाघोत ने जीती। 11 के दंगल में हरीश बाघोत विजेता बने। वहीं 11 हजार के दंगल की दूसरी कुश्ती रवि पहलवान बाघोत व विनय पहलवान खानपुर के बीच बराबरी पर रही। 5100 रुपये की कुश्ती मन्नू पहलवान सोहन व अली पहलवान बहु के बीच बराबरी पर रही। 3100 रुपये की कुश्ती संदीप पहलवान बाघोत व रोहित पहलवान खानपुर के बीच हुई।
मुख्य कोच जोगिंद्र पहलवान गुढ़ायन रहे व महावीर पहलवान रेलवे कोच, कृष्ण कोच शिवदत्त पहलवान, शिवकुमार पहलवान, राजेंद्र कोच, महावीर पहलवान फौजी कोच आदि ने कुश्तियों में अपना फैसला दिया। कमेटी के प्रधान राजेंद्र पहलवान सरपंच ने सभी पहलवानों को इनाम की राशि दी। इस मौके पर रामनिवास बंसल, रणधीर पहलवान, सुरेश अत्रि, बलबीर थानेदार, लीला, महिपाल नंबरदार, महावीर पहलवान, विक्रम ठेकेदार मौजूद रहे।