Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Research and innovation will pave the way for a developed India by 2047.

Mahendragarh-Narnaul News: 2047 के विकसित भारत की राह दिखाएगा शोध और नवाचार

Tue, 17 Nov 2026 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Research and innovation will pave the way for a developed India by 2047.
फोटो नंबर-07राजकीय महिला कॉलेज में   सम्मेलन के दौरान अति​​थियों का सम्मान करते स्टाफ सदस्य। 
नारनौल। विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए शिक्षा, विज्ञान, आर्थिक विकास और जल संरक्षण में तालमेल जरूरी है। इसी उद्देश्य से राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को ‘इंडिया @2047’ विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रायोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने विचार साझा किए।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने की। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी रहे। समापन सत्र में कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को शोध और नवाचार से जुड़ना होगा। साथ ही सामाजिक समानता, रोजगार, तकनीकी विकास और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। जल संसाधनों का सही उपयोग और इसमें आम लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में अमेरिका और सऊदी अरब के विश्वविद्यालयों सहित जेएनयू और केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। पांच तकनीकी सत्रों में 150 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
कन्वीनर प्रो. आरपी सिंह और आयोजन सचिव डॉ. पवन कुमार सहित आयोजन टीम ने सम्मेलन की सफलता में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed