फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Removing oil from bike teen caught

बाइक से तेल निकाल रहा किशोर पकड़ा

Thu, 25 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Thu, 25 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर की पार्किंग भवन में बृहस्पतिवार को बाइक से तेल निकाल रहे एक किशोर को पुलिसकर्मी ने पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग गया। पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह एक चिकित्सक का बेटा है, जबकि भागने वाले किशोर को उसने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी का बेटा बताया। किशोर की मां को बुलाकर पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


दोपहर में पार्किंग में खड़ी एक बाइक से दो किशोर पेट्रोल निकाल रहे थे। यह बाइक एक पुलिस कर्मचारी की थी। वह बाइक लेने पहुंचा तो उसने देखा कि दो किशोर तेल निकाल रहे है। पुलिसकर्मी को देखकर दोनों बच्चे भागने लगे। उसने एक किशोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन


पकड़े गए किशोर को वह एसपी ऑफिस के पास रीडर के कमरे में ले गया। घटना की जानकारी सिटी एसएचओ को दी गई। एसएचओ रमेशचंद ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह शहर के एक चिकित्सक का बेटा है और उसकी मां भी जॉब करती है। किशोर ने एसएचओ को बताया कि भागने वाला उसका साथी रिटायर्ड एक पुलिस अधिकारी का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे का कहना था कि उसने केवल बोतल पकड़ी थी तेल उसके साथी ने निकाला है। इस घटना की जानकारी पकड़े गए लड़के के परिजनों को दी गई। सूचना पर एसपी ऑफिस के रीडर भवन में बच्चे की मां पहुंची, जहां उन्होंने बेटे को खूब डांट लगाई। महकमे के रिटायर्ड अधिकारी के बेटे का नाम आने के बाद पुलिस  इस मामले को दबाने में जुट गई। मीडिया से मामले को छुपाकर रखा गया। आरोपी किशोर को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। इस संबंध में एसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed